{"_id":"ac19305575460ae6f839cfe3fe32de2b","slug":"will-rohit-batra-say-soory","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लंच बॉक्स' के डायरेक्टर ने मांगी माफी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'लंच बॉक्स' के डायरेक्टर ने मांगी माफी
अमर उजाला,मुंबई
Updated Wed, 02 Oct 2013 07:20 PM IST
विज्ञापन
फिल्म 'लंच बॉक्स' के निर्देशक रितेश बत्रा ने ऑस्कर विवाद से जुड़े मसले पर फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) से माफी मांग ली है।
विज्ञापन
ऑस्कर के लिए भारत की ओर से भेजी गई फिल्म 'दी गुड रोड' के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण एफएफआई ने उनसे माफी मांगने की अपील की थी।
एफएफआई ने रितेश बत्रा को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें ऑस्कर के लिए भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर भेजी गई फिल्म 'द गुड रोड' के बारे में अनर्गल टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है। उन्हें अपने कृत्य के लिए माफी मांगनी होगी।
विज्ञापन
एफएफआई ने कहा था कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि रितेश बत्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से टिप्पणी की थी कि भारत सरकार की ओर से ऑस्कर के लिए भेजी जाने वाली फिल्म के चयनकर्ता भ्रष्ट हैं।
विज्ञापन
एफएफआई को रितेश बत्रा का यह आरोप अखर गया, इसलिए इस संस्था ने युवा निर्देशक पर माफी मांगने का दबाव डाला। इससे पहले रितेश ने ज्यूरी की योग्यता पर भी सवाल उठाए थे।
अनुराग ने भी की थी नकरात्मक टिप्पणी
फिल्म के प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप भी 'द गुड रोड' के चयन पर नकारात्मक टिप्पणी कर चुके हैं। एफएफआई के प्रवक्ता का कहना है कि हर साल ही ऑस्कर के लिए भेजी जानेवाली फिल्म पर विवाद होता है, इसलिए इस तरह के बयानों पर अब ठोस कार्रवाई होना जरूरी है।
इस बारे में रितेश से बात की गई, तो उन्होंने एफएफआई द्वारा भेजे गए ऐसे किसी पत्र के न मिलने का दावा किया है।