{"_id":"10db499b342c7674f708c66a4493f454","slug":"will-ramleela-enter-100-cr-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़कीली 'रामलीला' के सहारे सौ करोड़ की आस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भड़कीली 'रामलीला' के सहारे सौ करोड़ की आस
अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 24 Oct 2013 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली ने भी अब अपनी आगामी फिल्म राम-लीला से हंड्रेड करोड़ क्लब में एंट्री करने की आस लगा ली है। भंसाली का कहना है कि इस फिल्म में वह सब कुछ है, जिसे आज का यूथ देखना पसंद करता है...।
विज्ञापन
वाकई राम-लीला पर गौर करें, तो पाएंगे कि अब की भंसाली ने कॉमर्शियल ढंग से निर्देशन किया है। दरअसल 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' के बाद भंसाली की सारी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिटी हैं।
विज्ञापन
यही वजह है कि इस बार उन्होंने एक मसालेदार फिल्म बनाई है। राम-लीला में न केवल उन्होंने चटपटे संवाद डाले हैं, बल्कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच एक स्टीमी किस सीन भी रखा है।
विज्ञापन
अब तक उनकी फिल्मों में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होती थी, लेकिन राम-लीला में खुलकर हथियारों का प्रदर्शन किया गया है। इतना ही नहीं, भंसाली ने इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का एक भड़कीला आइटम भी डाला है।
इन सब बातों की भंसाली ने सफाई दी है कि वक्त बदल चुका है। आज के दर्शक इसी तरह की बातें पसंद करते हैं। हालांकि इस बारे में जानकारों का कहना है कि फिल्म 'राउडी राठौर' की सफलता से भंसाली मसालों के प्रति कुछ ज्यादा ही आकर्षित हो गए हैं।
बता दें कि अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म राउडी राठौर भंसाली ने ही प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म की सफलता ने उन्हें मालामाल कर दिया था।