{"_id":"81a1c6e55a489ee0bd760286725a331a","slug":"will-lunch-box-win-oscar-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्कर के लिए जाएंगी कौन सी फिल्में?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऑस्कर के लिए जाएंगी कौन सी फिल्में?
अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 20 Sep 2013 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्कर के लिए भारत से कौन सी फिल्म भेजी जाए इस पर अब निर्णय होने वाला है।
विज्ञापन
भारत सरकार की ओर से हर साल एक फिल्म ऑस्कर पुरस्कार समिति को भेजी जाती है। यह वह फिल्म होती है, जो कलात्मकता के स्तर पर उत्कृष्ट होने के अलावा भारतीय समाज, संघर्ष और उसकी बहुरंगी संस्कृति को भी सामने रखती है।
हालांकि पिछले सौ वर्षों में सिर्फ दो फिल्मों मदर इंडिया और लगान को ही ऑस्कर के लिए नामित होनेवाली सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्मों की टॉप फाइव सूची में जगह मिल पाई है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर अवार्ड तो अभी हमारे लिए सपना ही बना हुआ है।
विज्ञापन
इस साल बॉलीवुड की तीन फिल्मों 'लंचबॉक्स', 'शिप ऑफ थिसियस' और 'भाग मिल्खा भाग' में से किसी एक को ऑस्कर के लिए भेजे जाने की बातें हो रही हैं। वैसे जानकारों का यह भी कहना है कि अंतिम वक्त में साउथ से भी कोई दमदार प्रविष्टि मिल सकती है।
विज्ञापन
यूं अभी तक भारत की ओर से भेजी जानेवाली फिल्म के लिए सबसे बड़ी दावेदारी लंचबॉक्स की है, जिसमें एक दिल को छू लेनेवाली संवेदनशील कहानी है। इसी तरह 'शिप ऑफ थिसियस' में अध्यात्म और दर्शन को महत्व दिया गया है। भाग मिल्खा भाग की बात करें, तो इसमें एक साधारण इंसान की असाधारण उपलब्धियों को पिरोया गया है।