{"_id":"de2b3bae392bf2a7692f64ec8798d886","slug":"will-kick-film-hit-with-this-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुम्मे की रात कराएगा किक को हिट?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जुम्मे की रात कराएगा किक को हिट?
Updated Sun, 22 Jun 2014 07:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किक फिल्म को हिट कराने के लिए सलमान खान ने नुस्खा खोज लिया है। देखते हैं कि यह कितना फिट बैठता है।
विज्ञापन
किक' के ट्रेलर के बाद सलमान ने एक बार फिर 'जुम्मे की रात' से एक और धमाकेदार एंट्री मार दी है। उनकी फिल्म का पहला और बहुप्रतीक्षित गाना 'जुम्मे की रात' आज रिलीज हो गया है। जिसने आते ही सलमान के चाहने वालों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है।
साजिद नाडियावाला की इस फिल्म और इस गाने की खास बात ये है कि जहाँ फिल्म ईद पर रिलीज होगी वहीं इसके गाने को हफ्ते के शुभ दिन यानी जुम्मे के दिन ही रिलीज किया गया है। मिका सिंह की आवाज और अहमद खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया यह गाना काफी ऊर्जावान और चुस्त- दुरुस्त है।
विज्ञापन
गीत के बारे में साजिद का कहना है कि महानगर के ही एक स्टूडियों में फिल्माया गया यह गाना, खास तौर पर सलमान के चाहने वालों के लिए बनाया गया है। जिसे अंडरग्राउंड एक बड़े पैमाने पर शूट किया गया। फिल्म की पूरी टीम ने एक साथ मिलकर बेहद शानदार काम किया है। इस फिल्म में सलमान के साथ जैकलिन फर्नांडीज़, नवाजुद्दीन सिद्द्की और रणदीप हुड्डा भी होंगे।
विज्ञापन