करण जौहर की इस फिल्म में होंगे शाहरुख, आमिर और ऐश के बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर ने अपनी सुपर हिट फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से बॉलीवुड में तीन-तीन नवोदित कलाकारों को एक साथ मौका दिया। उन्होंने फिल्म डेविड धवन के लाडले वरुण धवन, महेश भट्ट की लाड़ली आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट किया।
लेकिन अब जब इस फिल्म के सीक्वल की बारी है तो इसके लिए उन्होंने पहले से ही तीन स्टारों के नाम सोच लिए हैं। करण इस फिल्म के सीक्वल के लिए शाहरुख खान के लाडले अब्राम, आमिर के बेटे आजाद और ऐश्वर्या की परी आराध्या के बड़े होने का इंतजार करेंगे।
यानी 20 साल बाद वह इस फिल्म के सीक्वल का निर्माण अब्राम खान, आजाद खान, और आराध्या बच्चन के साथ करेंगे।
20 साल करना होगा इंतजार
करण जौहर से जब पूछा गया कि वह 20 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल बनाते हैं तो फिल्म में किन्हें कास्ट करेंगे। इस सवाल के जवाब में करण जौहर ने कहा यदि वह इस फिल्म का सीक्वल 20 साल बाद बनाएंगे तो उन्होंने फिल्म के सितारे तय कर रखे हैं।
करण ने कहा कि वह उस फिल्म में शाहरुख के बेटे अबराम को तो लेंगे ही और बाकी बचे दो और कास्ट मेंबर के बारे में भी उन्होंने सोच रखा है।
करण ने कहा दूसरे एक्टर के रूप में वह आमिर के बेटे आजाद राव खान को और अलिया की जगह ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन को कास्ट करेंगे।