फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   will chennai express break 3 idiots record this week?

एक और बड़े धमाके के करीब पहुंची 'चेन्नई एक्सप्रेस'

Wed, 21 Aug 2013 05:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 21 Aug 2013 05:41 PM IST
विज्ञापन
will chennai express break 3 idiots record this week?

ऐसा लगता है जैसे शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली फिल्म 'थ्री इडियट्स' का रिकॉर्ड तोड़कर ही ट्रैक छोड़ेगी।

विज्ञापन


इस एक्सप्रेस में सफलता का ईंधन अभी बरकरार है, जिसके बूते ये 192.83 करोड़ रुपए की कमाई का सफर तय कर चुकी है और 'एक था टाईगर' और 'थ्री इडियट्स' की सफलता छूने से अब बस कुछ ही दूरी पर है।
विज्ञापन


अनुमान है कि इस वीकेंड में ये दूरी समाप्त हो जाएगी और 'चेन्नई एक्सप्रेस' हिंदी सिनेमा की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म बन जाएगी।

फिल्म ने मंगलवार तक 192.83 करोड़ रुपए कमा लिए हैं और दर्शक अभी भी थिएटर तक खिंचे जा रहे हैं। इस आधार पर गुरुवार तक फिल्म की कमाई 'एक था टाइगर' तक पंहुचने की बात तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रफ्तार से चलती रही, तो शाहरुख की ये एक्सप्रेस अगले हफ्ते तक 'थ्री इडियट्स' को भी पीछे छोड़ जाएगी।

अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में आमिर की 'थ्री इडियट्स' है, जो 202.47 करोड़ की कमाई के साथ शिखर पर है। सलमान की 'एक था टाइगर' 198.78 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर कायम है। चेन्नई एक्सप्रेस तीसरे नंबर पर आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed