फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   will akshay kumar do sequal of a dharmendra film

धर्मेंद्र को दोहराना चाहेंगे अक्षय कुमार, क्या ऐसा कर पाएंगे?

Tue, 24 Sep 2013 10:39 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 24 Sep 2013 10:39 AM IST
विज्ञापन
will akshay kumar do sequal of a dharmendra film

अक्षय कुमार इस बात को लेकर संशय में हैं कि वह धर्मेंद्र की एक फिल्म में रीमेक करें या न करें।

विज्ञापन


जब समूचा बॉलीवुड रीमेक फिल्मों के पीछे भाग रहा है, तो भला अक्षय कुमार को ऐसी फिल्म करने में क्या दिक्कत हो सकती है? खबर है कि खिलाड़ी कुमार फिल्म 'जुगनू' की रीमेक में काम करने जा रहे हैं।

बता दें कि 1973 में रिलीज हुई प्रमोद चक्रवर्ती निर्मित इस फिल्म में धर्मेद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी थी। तब इस फिल्म में धरम पाजी के काम की काफी सराहना हुई थी। खुद धर्मेंद्र भी मानते हैं कि अभिनय की दृष्टि से जुगनू उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन


'जुगनू' के रीमेक की बात करें, तो प्रमोद चक्रवर्ती के पोते प्रतीक चक्रवर्ती इस काम को अंजाम देने की सोच रहे हैं। दरअसल चक्रवर्ती परिवार से खिलाड़ी कुमार का काफी इमोशनल अटेचमेंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1992 में अक्षय कुमार को लेकर प्रमोद चक्रवर्ती ने दीवार नाम की फिल्म बनाई थी। तब अक्की आज की तरह सुपर स्टार नहीं थे। उन्हें लीड रोल सौंपने में निर्माता कतराते थे।

प्रतीक इससे पहले अपने दादा जी के बैनर तले फ्रॉम सिडनी विद लव नाम की फिल्म बना चुके हैं। इस फिल्म का म्यूजिक अक्षय कुमार ने ही रिलीज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed