{"_id":"62e74145f9d4d941bb1f35c89515c3ea","slug":"why-saharukh-khan-had-ponitele","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल गया शाहरुख के लंबे बालों का रहस्य?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुल गया शाहरुख के लंबे बालों का रहस्य?
अमर उजाला,मुंबई
Updated Fri, 01 Nov 2013 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान के लंबे बालों का रहस्य अब खुल चुका है। इन दिनों उन्हें न केवल लंबे बालों में देखा जा रहा है, बल्कि उनके इन बालों का कलर भी लोगों को रिझा रहा है।
विज्ञापन
यही वजह है कि किंग खान जहां भी जाते हैं, उनकी पोनीटेल लोगों का ध्यान आकर्षित कर लेती है। कई बार किंग खान से उनके इस नए लुक के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हमेशा गोलमोल जवाब दिया।
विज्ञापन
लेकिन अब कुछ भी छुपा हुआ नहीं है। दरअसल कई दिनों से किंग खान अपने बैनर की फिल्म हैप्पी न्यू इयर की शूटिंग की तैयारी कर रहे थे। अपने किरदार को ध्यान में रखकर ही उन्होंने ये बाल बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
अब उनकी इस फिल्म की शूटिंग का दूसरा शिड्यूल शुरू हो चुका है। इन दिनों वे मुंबई के कोलाबा इलाके में शूटिंग कर रहे हैं।
उनके साथ दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन को भी देखा जा रहा है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बैनर तले बन रही इस फिल्म की निर्देशन फराह खान हैं। हैप्पी न्यू इयर का पहला शिड्यूल दुबई में शूट हो चुका है।
मुंबई में शूटिंग करने के बाद उनका विचार गोवा की विभिन्न लोकेशनों को फिल्माने का है। फराह से जब किंग खान के इस नए लुक और उनके किरदार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
ज्यादा कुरेदने पर इतनी जानकारी जरूर दी कि उनका किरदार आज के आजाद खयाल युवकों का प्रतिनिधित्व करता है। यही वजह है कि उनके बाल तो बढ़ाए ही गए हैं, बल्कि उनके चेहरे पर बेतरतीब बढ़ी दाढ़ी भी रखी गई है।
बता दें कि किंग खान का इसी तरह का लुक डॉन 2 में था, जिसे दर्शकों के बीच खासी लोकप्रियता मिली थी।