Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Why Nitesh Tiwari Ramayana Is A High Stakes Film For Ranbir Kapoor And Bollywood?

रणबीर कपूर और बॉलीवुड के लिए 'रामायण' क्यों है महत्वपूर्ण? नितेश तिवारी की फिल्म के बारे में जानें सब कुछ

Fri, 29 May 2026 01:18 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 29 May 2026 01:18 PM IST
सार

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'रामायण' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक क्यों है? जानें इसके पीछे की खास वजह। 

विज्ञापन
Why Nitesh Tiwari Ramayana Is A High Stakes Film For Ranbir Kapoor And Bollywood?
फिल्म 'रामायण' - फोटो : X

विस्तार

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का बजट काफी बड़ा है। यह फिल्म अपने बजट और कलाकारों के चयन की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जानें यह फिल्म रणबीर कपूर के साथ ही बलीविड इंडस्ट्री के लिए क्यों महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Trending Videos

'रामायण' क्यों है यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्म?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और कन्नड़ सुपरस्टार यश मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग 2027 में रिलीज किया जाएगा। यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्म अपने बजट और कलाकारों की वजह से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की सबसे महंगी फिल्म
फिल्म 'रामायण' के चर्चा में रहने की सबसे बड़ी वजह इसका बजट है। इसके निर्माता नमित मल्होत्रा के अनुसार, 'रामायण' के दोनों भागों को बनाने में कुल 4,000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत आ रही है। फिल्म के कई सीन्स को VFX और एक्शन के मामले में इसकी तुलना 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी बड़ी फिल्मों से की जा रही है। 'बाहुबली' का बजट 430 करोड़ रुपये था, जबकि 'आरआरआर' का बजट 550 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन

'रामायण' की स्टार कास्ट
'रामायण' फिल्म में अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को एक साथ लाया गया है, जिससे पूरे भारत के दर्शक इससे जुड़ सकें। इसमें बॉलीवुड, साउथ, टीवी और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार शामिल हैं।

  • बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे
  • साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी 'रामायण' में माता सीता के किरदार में हैं
  • कन्नड़ सुपरस्टार यश 'रामायण' में रावण के रोल में नजर आएंगे
  • साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल 'रामायण' में मंदोदरी के रूप में नजर आएंगी
  • टीवी स्टार रवि दुबे 'रामायण' में लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे
  • बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल 'रामायण' में राम भक्त हनुमान के किरदार में नजर आएंगे 

बॉलीवुड के लिए परीक्षा का समय
साल 2023 में आई फिल्म 'आदिपुरुष' को अपने खराब डायलॉग्स और विजुअल्स के कारण दर्शकों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। ऐसे में नितेश तिवारी की 'रामायण' को बॉलीवुड के लिए एक परीक्षा माना जा रहा है। दर्शकों को नितेश तिवारी की इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। 

फिल्म का टीजर आने के बाद कुछ लोगों ने इसके विज़ुअल इफेक्ट्स (VFX) पर असंतोष भी जताया था। इसलिए मेकर्स पर इस बात का भारी दबाव है कि फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ लोगों की धार्मिक भावनाओं पर भी खरी उतरे।

यह भी पढ़ें: John Rambo: 'रैम्बो' की नई प्रीक्वल फिल्म 'जॉन रैम्बो', मुख्य भूमिका निभाएंगे नोआ सेंटिनियो; जानें रिलीज डेट 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed