फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Why is the little girl in 'Bajrangi Bhaijaan' missing from film promotions?

'बजरंगी भाईजान' से क्यों दूर हुईं हर्षाली मल्होत्रा?

Thu, 25 Jun 2015 07:23 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
Why is the little girl in 'Bajrangi Bhaijaan' missing from film promotions?

सलमान खान की इस ईद पर रिलीज हो रही फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को लेकर बॉलीवुड में काफी चर्चा है। फिल्म में जिन हर्षाली मल्होत्रा के इर्द-गिर्द कहानी घूमती है वो फिल्म के प्रमोशन में अभी तक नजर नहीं आई है।

विज्ञापन


मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, हर्षाली के प्रमेशन में ना आने की वजह क्या है इसको लेकर फिल्मी पंडितों में कई तरह की बातें हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म की मार्केटिंग टीम की योजना का एक हिस्सा है।
विज्ञापन


दरअसल फिल्म की मार्केटिंग टीम चाहती है कि हर्षाली के किरदार को लेकर फिल्म रिलीज होने तक एक उत्सुकता बनी रहे और फिल्म को इसका फायदा मिले। हालांकि फिल्म के ट्रेलर से हर्षाली का किरदार काफी साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान और कबीर ने छुपा रखा है हर्षाली को!

Why is the little girl in 'Bajrangi Bhaijaan' missing from film promotions?

'बजरंगी भाईजान' की कहानी के लिहाज से हर्षाली फिल्म में बेहद खास रोल में हैं। माना जा रहा है कि सलमान और निर्देशक कबीर खान ने ही तय किया है कि वे हर्षाली के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं देंगे। इससे उनके प्रति उत्सुकता बनेगी।

यहां तक कि हर्षाली को भी कहा गया है कि वे मीडिया से ज्यादा बात न करें और ना ही ज्यादा सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लें। फिल्म रिलीज के समय उन्हें एक बार मीडिया से बात करने का मौका मिल सकता है।

दूसरी क्लास की छात्रा हर्षाली को कैमरे का सामना करना पसंद है। उसकी छुट्टियों के दौरान ही फिल्म की शूटिंग कर ली गई थी। हर्षाली को मीडिया में चर्चा तो मिल रही है। लेकिन हर्षाली के माता-पिता ने एक समझौता किया है कि वे फिल्म में हर्षाली के किरदार को लेकर चुप्पी बनाए रखेंगे।

सलमान खान नहीं हर्षाली मल्होत्रा हैं 'बजरंगी भाईजान' की स्टार: करीना

Why is the little girl in 'Bajrangi Bhaijaan' missing from film promotions?

करीना के अनुसार, फिल्म में पाकिस्तान से गलती से भारत आने वाली बच्ची का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा फिल्म की असली हीरो हैं। करीना का कहना है कि हर्षाली ने शानदार काम किया है।

करीना का कहना है कि इस किरदार के लिए अभिनेत्री को ढूंढ़ना एक चुनौतीपूर्ण काम था। फिल्म के डायरेक्टर ने हर्षाली को चुनकर शानदार काम किया है। करीना का कहना है कि वो एक शानदार कलाकार है।

करीना के अनुसार इतने छोटे बच्चे के साथ काम करना एक काफी चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन हर्षाली ने काम को आसान बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed