फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   why hrithik roshan is silent

ऋतिक चुप, क्या सुजैन को मना रहे हैं?

Tue, 24 Dec 2013 12:27 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Tue, 24 Dec 2013 12:27 PM IST
विज्ञापन
why hrithik roshan is silent

ऋतिक के तलाक की खबरों की बीच एक चौंकाऊ ट्विस्ट आया है। यह ट्विस्ट इस संबंध का सबसे बड़ा मोड़ है।

विज्ञापन


ऋतिक रोशन अमेरिका में थे तब ही उनके और सुजैन खान के बीच तलाक की खबरें मीडिया में आईं थीँ। ऋतिक ने भी मीडिया को जारी किए गए एक पत्र में इस रहस्य से पर्दा उठाया था।

उसके बाद से ऋतिक रोशन ने चुप्पी साध ली थी। उनकी गैरमौजूदगी में सुजैन खान ने एक बुटीक का शुभारंभ किया था। इस कार्यक्रम में फिल्म जगत के बड़े सितारे शामिल हुए।
विज्ञापन


इसके बाद सुजैन ने एक बयान देकर कहा था कि वह ऋतिक रोशन से प्यार करती हैं और करती रहेंगी।

इस बात पर भी ऋतिक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। जब ऋतिक अमेरिका से लौटे तो उम्मीद थी कि अब ऋतिक चुप्पी तोड़ेंगे। लेकिन वह खामोश रहे।

मीडिया में अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अंदरखाने में ऋतिक रोशन इस बात की कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी तरह से यह रिश्ता चलता रहा।

ऋतिक रोशन को डर है कि इस रिश्ते के टूटने का सीधा असर उनके दो बच्चों पर पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार ऋतिक चाहते हैं कि सुजैन उनसे अलग भले रहें लेकिन वह उनसे तलाक न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाक लेने की स्थिति में बच्चों को साथ रहने के लिए किसी एक को चुनना होगा। यह स्थिति ऋतिक रोशन को मंजूर नहीं है।

हालांकि यह बातें अभी कयास हैं। इस बात का रहस्य अभी भी गर्भ में छिपा हुआ है कि असल में इस रिश्ते का होता क्या है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed