फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   why dhoom 3 and kick type films hit?

इन 'खराब' फिल्मों पर आपने क्यों बरसाए पैसे?

Wed, 20 Aug 2014 08:44 AM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
why dhoom 3 and kick type films hit?

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को इन दिनों की एक जेरॉक्स कॉपी करवाकर रख लेनी चाहिए, क्योंकि ऐसे अच्छे दिन शायद फिर कभी नहीं आएंगे। पिछले एक-दो सालों से औसत और औसत से नीची गुणवत्ता रखने वाली फिल्मों पर इस कदर पैसे बरसे हैं जिसकी उम्मीद न तो फिल्मकारों को थी न ही आम दर्शकों को।

विज्ञापन


इस साल का ही ले लें। हॉलीडे, हीरोपंथी, एक विलेन, रागिनी एमएमएस 2, यारियां, इंटरटेनमेंट, किक और सिंघम जैसी फिल्में सुपरहिट रही हैं। सवाल यह है कि क्या ये फिल्में हिट होने की काबलियत रखती हैं या फिर बाजारी ट्रिक की वजह से इन्हें हिट बनाया गया।
विज्ञापन


धूम 3 और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों का 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाना फिल्मकारों के लिए खुशी लेकिन अच्छी फिल्म के प्रेमियों के लिए जरूर दुख की खबर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूम 3 सिर्फ तकनीक की बदौलत फिल्म?

why dhoom 3 and kick type films hit?

धूम सीरिज की धूम 3 फिल्म 2013 दिसंबर में रिलीज हुई थी। यह फिल्म कमाई के मामले में हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म अब तक भारतीय बाजार में 280 करोड़ कमा चुकी है। ओवरसीज मार्केट को मिलाकर इस फिल्म का कलेक्‍शन 542 करोड़ रूपए है।

इस फिल्म को दर्शकों ने पंसद जरूर किया लेकिन फिल्म की समझ रखने वाले दर्शकों को यह धूम सीरिज की सबसे कमजोर फिल्म लगी। महंगे स्टंट सीन और आमिर खान की ब्रांड इमेज के दम पर फिल्म को हिट बनाया गया। धूम सीरिज की फिल्मों की पहचान फिल्म की स्टाइलिश चोरी होती है। इस फिल्म में वही गायब रहा।

इसके अलावा फिल्म का हीरो इतना कमजोर रहा कि फिल्म के बाद उसका माखौल उड़ाया गया। इन सब बातों पर तो चर्चा तब होती जब फिल्म पिटती। चूंकि फिल्म हिट रही तो सबकुछ अच्छा मान लिया।

यह शाहरुख की सबसे महान फिल्म

why dhoom 3 and kick type films hit?

शाहरुख ने अपने कैरियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। उनकी चर्चित और सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे अभी भी मुंबई के एक सिनेमाघर में चल रही है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की सबसे सफल फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस थी। रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 226 करोड़ कमाए।

ओवरसीज बाजार की कमाई को शामिल कर लें तो यह आंकड़ा 422 करोड़ तक पहुंचता है। फिल्म आलोचकों और समीक्षकों ने इसे शाहरुख की कमजोर फिल्म बताया। ऐसी फिल्म जो अपने कमजोर चुटकुलों, शाहरुख की चिर परिचित कॉमेडी और कुछ गानों के दम पर ही चल गई। शाहरुख को शायद खुद इस बात का विश्‍वास नहीं रहा होगा कि यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में जाएगी।

और किक भी बहुत बड़ी फिल्म

why dhoom 3 and kick type films hit?

हाल ही में आई किक फिल्म इस बात का बहुत बड़ा उदाहरण है कि कैसे सिर्फ एक स्टार की इमेज को भुनाकर जेबें भरी जा सकती हैं। सलमान खान की बेहद औसत एक्‍शन फिल्म किक 230 करोड़ कमा चुकी है। भारतीय बाजार पर धूम 3 के बाद यह फिल्म कमाई करने वाली दूसरे नंबर की फिल्म बन चुकी है।

फर्स्ट हॉफ में बेहद घटिया और स्तरहीन कॉमेडी और सेकेंड हॉफ में औसत से नीचे की एक्‍शन दिखाने वाली यह फिल्म इतनी सफल होगी इसका विश्वास शायद हम कभी न कर सकें। फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म की सफलता के पीछे सिर्फ और सिर्फ सलमान खान की ब्रांड इमेज को वजह माना। फिल्म अभी तक मल्टीप्लेक्सों में है और अच्छा कारोबार कर रही है।

ये जवानी है दीवानी में खास क्या था?

why dhoom 3 and kick type films hit?

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोन की फिल्म ये जवानी है दीवानी आम रोमांटिक फिल्मों से थोड़ी बेहतर और अलग थी। फिल्म के गाने भी एक दफा सुनने में अच्छे लगते थे लेकिन यह फिल्म सिर्फ भारतीय बाजार में 190 करोड़ कमा लेगी यह एतबार नहीं होता।

प्यार और कैरियर में एक को चुनने के भ्रम को लेकर पहले भी अच्छी और खराब दोनों तरह की फिल्में बन चुकी हैं तो ‌फिर ये जवानी है दीवानी में खास क्या था? फिल्म का सेकेंड हॉफ तो करन जौहर की उन फिल्मों जैसा था जिनकी अरसे से खिल्ली उड़ाई जा रही है।

इंटरवल के बाद पूरी फिल्म एक स्टाईलिश और महंगी शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। साधारण से स्क्रीनप्ले के साथ बनाई गई यह फिल्म शायद रणबीर और दीपिका की ब्रांड इमेज की वजह से सफल रही।

सलमान की एक और फिल्म

why dhoom 3 and kick type films hit?
सलमान खान की एक और फिल्म दबंग 2 इसी श्रेणी की फिल्म है। देशी स्टाईल का हास्य और उसी स्टाईल की मारपीट से सजी इस फिल्म में यदि कुछ था तो सिर्फ सलमान खान। उनकी परिचित सी स्टाईल। वैसे ही भदेस डायलॉग और कुछ ठीक-ठाक गाने। लेकिन यह फिल्म तो भारतीय बाजार में ही 160 करोड़ कमाने में सफल रही।

फिल्म सफल तो होनी चाहिए थी लेकिन इतनी सफल नहीं कि यह फिल्म भारत की सबसे ज्यादा 10 सफल फिल्मों में शुमार हो जाए। यह सलमान का तथाकथित जादू ही है यह फिल्म भी सुपरहिट के मुकाम को छू गई। संभव है कि आप जल्द ही दबंग 3 भी देखें और आपको खबर मिले कि इस फिल्म ने 300 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed