फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Whom did Karan Johar call very special friend He said I am dating Instagram said Even it pays some bills

Karan Johar: करण जौहर ने किसे बताया बेहद खास साथी? बोले, 'मैं...को डेट कर रहा हूं'

Sun, 12 Jan 2025 06:17 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 12 Jan 2025 06:17 PM IST
सार

बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने इंस्टाग्राम को लेकर अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम उनका सबसे खास साथी है।

विज्ञापन
Whom did Karan Johar call very special friend He said I am dating Instagram said Even it pays some bills
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने इंस्टाग्राम के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है। करण जौहर ने कहा कि इंस्टाग्राम उनका बेहद सहायक साथी है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन पर इसका खास प्रभाव पड़ा है। 
विज्ञापन

Whom did Karan Johar call very special friend He said I am dating Instagram said Even it pays some bills
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम के लिए कही ये बात
करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “मैं इंस्टाग्राम को डेट कर रहा हूं! यह मेरी बात सुनता है...मुझे मेरे सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित करता है और कुछ बिल भी चुकाता है। इसमें प्यार करने लायक क्या नहीं है? उन्होंने लिखा, "दिवाली की रातें, इतनी मुलाकातें, इतनी सारी बातें, भीड़ में फिर भी तनहाई, सिंगल स्टेटस से कब होगी जुदाई।
 

Gully Boy sequel: 'गली बॉय' के सीक्वल की तैयारी शुरू, आलिया-रणवीर का कटा पत्ता? नजर आएगी ये नई जोड़ी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Whom did Karan Johar call very special friend He said I am dating Instagram said Even it pays some bills
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म की तैयारी में हैं निर्देशक
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर अपनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' की तैयारी में लगे हैं। इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज होगी। करण जुड़वां बच्चों यश और रूही के पिता हैं। बच्चों का जन्म 7 फरवरी 2017 को सरोगेसी के जरिए हुआ। करण जौहर अपने बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे यश का भी एक फनी वीडियो साझा किया था।

Jhalak: भांजे अमन देवगन पर मेहरबान अजय देवगन, डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले झोली में डाली दूसरी फिल्म 'झलक'

विज्ञापन

फिर से री-रिलीज हुई फिल्म ये जावनी है दीवानी
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ये जवानी है दीवानी को अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में सभी दर्शकों को नैना और बनी की कहानी बेहद पसंद भी आई। यही वजह है कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को एक बार फिर से सिनेमाघरों में री-रिलीज गया है, ताकि दर्शक एक बार फिर से इस फिल्म की कहानी को अपनी बेहतरीन यादों में संजो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed