{"_id":"e2b24abf0bb88ff5f8364dc83f70df9e","slug":"who-will-replace-kareena-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल गई है करीना की उत्तराधिकारी अभिनेत्री ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिल गई है करीना की उत्तराधिकारी अभिनेत्री
रमा शर्मा /फीचर डेस्क दिल्ली
Updated Sat, 14 Dec 2013 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर को चिंता नहीं करनी चाहिए। बॉलीवुड ने उनकी उत्तराधिकारी लड़की खोज ली है। लड़की को पसंद भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
जब कोई पुराना दिल अजीज स्टार परदे से विदा लेता है, तो उसकी खाली जगह भरने के लिए स्टार्स में होड़ मच जाती है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि किसी-किसी पूत के पांव पालने में ही देखकर फैन्स उसे उस समय के सुपरस्टार का भावी उत्तराधिकारी घोषित कर देते हैं।
यह उत्तराधिकार का खेल चल रहा है आजकल आलिया के लिए। आलिया भट्ट को इन दिनों करीना का उत्तराधिकारी बताया जा रहा है। वे सभी जो करीना कपूर को जानते हैं, यह बात भी जानते हैं कि करीना काफी बड़बोली हैं। उनके मुंह से दूसरों की तारीफ भी बहुत मुश्किल से निकलती है। लेकिन कुछ दिनों से यह एक्ट्रेस आलिया के कसीदे पढ़ रही है।
विज्ञापन
खबरों के अनुसार करीना ने आलिया की पहली फिल्म `स्टूडेंट ऑफ द ईयर' देखी और उनकी जमकर प्रशंसा की। आलिया के प्रति बेबो की मेहरबानी को लोग नोटिस इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि आज तक बेबो की ओर से किसी अन्य हीरोइन के लिए इतना अनुग्रह देखा नहीं गया। दूसरों की मानें, तो बेबो किसी को अपने से तुलना किए जाने लायक तक नहीं मानतीं।
विज्ञापन
दरअसल आलिया की पहली फिल्म `स्टूडेंट ऑफ द ईयर' प्रदर्शित हुई, तो कई लोगों ने उनमें करीना कपूर की झलक पाई। इस फिल्म में आलिया ने लोगों को `कभी खुशी कभी गम' की पू यानी करीना की याद दिला दी। करीना पूजा यानी पू के तौर पर एक घमंडी और फैशनेबल कॉलेज गर्ल थीं। `स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में आलिया का शनाया अवतार भी पू का मॉडर्न वर्जन ही लगता है।
दोनों फिल्में भी धर्मा प्रोडक्शन से ही हैं। इसके बाद जिस फिल्म ने करीना को लोगों के दिलों में बसा दिया, वह थी इम्तियाज अली की `जब वी मेट'। रेलगाड़ी, सड़क और दो लोगों के एक साथ सफर की इस लव स्टोरी जैसी ही है आलिया की फिल्म `हाईवे'।
फिल्म के डायरेक्टर भी इम्तियाज ही हैं। आलिया में वही चिंगारी है, जो जब करीना ने इंडस्ट्री जॉइन की थी, तब उनमें थी। आलिया भी करीना को अपना आदर्श बता चुकी हैं। उत्तराधिकारी बनाने के लिए इतनी समानताएं काफी हैं फैन्स के लिए।