फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   who will replace kareena kapoor

मिल गई है करीना की उत्तराधिकारी अभिनेत्री

Sat, 14 Dec 2013 04:25 PM IST
रमा शर्मा /फीचर डेस्क दिल्ली
रमा शर्मा /फीचर डेस्क दिल्ली Updated Sat, 14 Dec 2013 04:25 PM IST
विज्ञापन
who will replace kareena kapoor

करीना कपूर को चिंता नहीं करनी चाहिए। बॉलीवुड ने उनकी उत्तराधिकारी लड़की खोज ली है। लड़की को पसंद भी किया जा रहा है।

विज्ञापन


जब कोई पुराना दिल अजीज स्टार परदे से विदा लेता है, तो उसकी खाली जगह भरने के लिए स्टार्स में होड़ मच जाती है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि किसी-किसी पूत के पांव पालने में ही देखकर फैन्स उसे उस समय के सुपरस्टार का भावी उत्तराधिकारी घोषित कर देते हैं।

यह उत्तराधिकार का खेल चल रहा है आजकल आलिया के लिए। आलिया भट्ट को इन दिनों करीना का उत्तराधिकारी बताया जा रहा है। वे सभी जो करीना कपूर को जानते हैं, यह बात भी जानते हैं कि करीना काफी बड़बोली हैं। उनके मुंह से दूसरों की तारीफ भी बहुत मुश्किल से निकलती है। लेकिन कुछ दिनों से यह एक्ट्रेस आलिया के कसीदे पढ़ रही है।
विज्ञापन


खबरों के अनुसार करीना ने आलिया की पहली फिल्म `स्टूडेंट ऑफ द ईयर' देखी और उनकी जमकर प्रशंसा की। आलिया के प्रति बेबो की मेहरबानी को लोग नोटिस इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि आज तक बेबो की ओर से किसी अन्य हीरोइन के लिए इतना अनुग्रह देखा नहीं गया। दूसरों की मानें, तो बेबो किसी को अपने से तुलना किए जाने लायक तक नहीं मानतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल आलिया की पहली फिल्म `स्टूडेंट ऑफ द ईयर' प्रदर्शित हुई, तो कई लोगों ने उनमें करीना कपूर की झलक पाई। इस फिल्म में आलिया ने लोगों को `कभी खुशी कभी गम' की पू यानी करीना की याद दिला दी। करीना पूजा यानी पू के तौर पर एक घमंडी और फैशनेबल कॉलेज गर्ल थीं। `स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में आलिया का शनाया अवतार भी पू का मॉडर्न वर्जन ही लगता है।

दोनों फिल्में भी धर्मा प्रोडक्शन से ही हैं। इसके बाद जिस फिल्म ने करीना को लोगों के दिलों में बसा दिया, वह थी इम्तियाज अली की `जब वी मेट'। रेलगाड़ी, सड़क और दो लोगों के एक साथ सफर की इस लव स्टोरी जैसी ही है आलिया की फिल्म `हाईवे'।


फिल्म के डायरेक्टर भी इम्तियाज ही हैं। आलिया में वही चिंगारी है, जो जब करीना ने इंडस्ट्री जॉइन की थी, तब उनमें थी। आलिया भी करीना को अपना आदर्श बता चुकी हैं। उत्तराधिकारी बनाने के लिए इतनी समानताएं काफी हैं फैन्स के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed