{"_id":"00c7f9296322afe5a288ae1da727f418","slug":"who-will-be-heroine-of-border-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बॉर्डर 2' में कौन होगी हीरोईन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बॉर्डर 2' में कौन होगी हीरोईन?
मुंबई ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने माने निर्देशक जे.पी.दत्ता 1997 की अपनी सुपरहिट वॉर फिल्म 'बॉर्डर' की सीक्वल 'बॉर्डर 2' बनाने जा रहे हैं। वे इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए सनी देओल और सुनील शेट्टी का नाम तो फाइनल कर दिया है, लेकिन अभी हीरोइनों सहित एक दर्जन कलाकारों का चयन बाकी है। हां, इस बार अक्षय खन्ना उनकी फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन
इस बारे में जे.पी.दत्ता का कहना है कि उनकी प्रतिभा को देखते हुए उनके लिए कोई किरदार नहीं सामने आ पा रहा है। जे.पी.दत्ता का आगे कहना है कि उनकी यह सीक्वल फिल्म भी 1971 के इंडो पाक वॉर पर ही आधारित होगी।
विज्ञापन
चूंकि यह जंग कई मोर्चों पर लड़ी गई थी, इसलिए पिछली फिल्म से जुड़ाव के बावजूद इसकी कहानी एकदम नई होगी। बता दें कि जे.पी.दत्ता ने बॉर्डर जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद एलओसी कारगिल (2003) बनाई थी।
चार घंटे की लंबी फिल्म होने की वजह से इसे बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई। दत्ता अब यह गलती नहीं करने वाले हैं। उनका कहना है कि इस बार उनकी फिल्म की लंबाई ज्यादा नहीं होगी।