फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who Is Walker Blanco Dating Rumored With Kesari 2 Actress Ananya Pandey

Ananya Panday: रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग डेट पर दिखीं ‘केसरी 2’ की एक्ट्रेस अनन्या पांडे, कौन है वॉकर ब्लैंको?

Thu, 24 Apr 2025 01:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 24 Apr 2025 01:59 PM IST
सार

इन दिनाें ‘केसरी 2’ की एक्ट्रेस अनन्या पांडे का नाम वॉकर ब्लैंको के साथ जोड़ा जा रहा है। कौन है ये शख्स और क्या करता है, जानिए? 

विज्ञापन
Who Is Walker Blanco Dating Rumored With Kesari 2 Actress Ananya Pandey
वॉकर ब्लैंको - फोटो : इंस्टाग्राम @walker_blanco

विस्तार

हाल ही में अनन्या पांडे को रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंकाे को साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें दोनों को एक ही रेस्तरां से अलग-अलग बाहर आते देखा गया। वॉकर ब्लैंको बॉलीवुड से कोई कनेक्शन नहीं रखते हैं। फिर वह कैसे मिले अनन्या से? कौन हैं वॉकर ब्लैंको और क्या करते हैं, जानिए। 

विज्ञापन


मॉडलिंग से किया करियर शुरू 
वॉकर ब्लैंको भारत में ही पले-बढ़े हैं। वह मॉडलिंग भी करते हैं। मॉडलिंग के शौक के अलावा वॉकर एक एनिमल लवर भी हैं। अपने इस शौक को उन्होंने आगे चलकर अपना प्रोफेशन बना लिया। इन दिनों वह जामनगर, गुजरात में अंबानी परिवार के वंतारा से जुड़े हुए हैं। वंतारा में बड़ी संख्या में अलग-अलग तरह के जानवरों को रखा जाता है, उनकी अच्छी देखभाल की जाती है।   

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Ananya Panday: भाई अहान पांडे के बॉलीवुड डेब्यू पर अनन्या ने जताई खुशी, इस तरह किया वेलकम 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


 

Who Is Walker Blanco Dating Rumored With Kesari 2 Actress Ananya Pandey
वॉकर ब्लैंको और अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @walker_blanco और @ananyapanday
अंबानी परिवार की शादी में साथ दिखे 
अनंत अंबानी की शादी में ही अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको साथ नजर आए। शादी के फंक्शन से अनन्या और वॉकर ब्लैंको की कई तस्वीरें, वीडियो वायरल हुए। समय-समय पर वॉकर भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनन्या की तस्वीरें लगाते रहते हैं। हाल ही में ‘केसरी 2’ के ट्रेलर को भी वॉकर ने साझा किया था। इस फिल्म में अनन्या पांडे ने एक वकील का रोल किया है। फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार पर आधारित है।  

ये खबर भी पढ़ें: Kesari 2 Collection Day 6: लगातार गिरती जा रही है 'केसरी 2' की कमाई, जाने छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वॉकर से पहले इस एक्टर को किया डेट 
अनन्या पांडे का नाम पहली बार किसी के साथ नहीं जुड़ा रहा है। रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको से पहले वह आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार तो नहीं किया लेकिन साथ में वैकेशन मनाते, पार्टी करते जरूर दिखे। आगे चलकर इनकी राहें जुदा हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed