फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ananya Panday Welcome Her Brother Ahaan Panday For His Debut Movie Saiyaara

Ananya Panday: भाई अहान पांडे के बॉलीवुड डेब्यू पर अनन्या ने जताई खुशी, इस तरह किया वेलकम

Tue, 22 Apr 2025 02:21 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 22 Apr 2025 02:21 PM IST
सार

Ananya Panday-Ahaan Panday: अभिनेता चंकी पांडे के परिवार से अब एक और सितारा बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहा है। अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। आज उनकी पहली फिल्म की घोषणा हो गई है। इस पर अनन्या ने भाई के लिए चीयर किया है।

विज्ञापन
Ananya Panday Welcome Her Brother Ahaan Panday For His Debut Movie Saiyaara
अनन्या पांडे और अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम-@ananyapanday और @ahaanpandayy

विस्तार

यशराज फिल्म्स ने आज एक नई फिल्म की घोषणा कर दी है। फिल्म का नाम ‘सैयारा’ है। इस फिल्म में अहान पांडे मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। अहान पांडे बॉलीवुड में एंट्री करने वाला नया चेहरा है। साथ ही वो एक फिल्मी घराने से भी ताल्लुक रखते हैं। अहान पांडे अनन्या पांडे के चचेरे भाई हैं। अब अपने भाई की बॉलीवुड में एंट्री से बहन अनन्या पांडे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने भाई के लिए चीयर किया है और बॉलीवुड में उनका स्वागत किया है।

विज्ञापन

अनन्या पांडे ने साझा की स्टोरी
अनन्या पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने चचेरे भाई की डेब्यू फिल्म के बारे में यशराज फिल्म्स द्वारा की गई आधिकारिक घोषणा वाली पोस्ट को साझा किया। उसी के बारे में खुशी जताते हुए अनन्या ने लिखा, “फिल्मों में तुम्हारा स्वागत है मेरे भाई।” इसके साथ ही अनन्या ने अपनी स्टोरी में एक लाल दिल, हाथ जोड़कर और नजर ताबीज जैसे इमोजी का इस्तेमाल किया है। अपनी स्टोरी में अनन्या ने अपने भाई अहान पांडे को टैग भी किया है। अनन्या के अलावा अहान की बहन और मां ने भी उनके फिल्मी डेब्यू पर खुशी जताई है।

विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Saiyaara: मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ इस दिन होगी रिलीज, चंकी पांडे के भतीजे निभाएंगे मुख्य भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित सूरी करेंगे फिल्म का निर्देशन
यशराज फिल्म्स ने आज ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर अहान पांडे की डेब्यू फिल्म की घोषणा की है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ में अहान पांडे के साथ अनीत पड्डा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। यह रोमांटिक फिल्म आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रस्तुत और अक्षय विधानी द्वारा निर्मित है। ‘सैयारा’ 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए मोहित सूरी पहली बार यशराज फिल्म्स के साथ काम कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)




यह खबर भी पढ़ें: Karan Johar: करण जौहर लेकर आ रहे नागों वाली पिक्चर, ये एक्टर बनेगा इच्छाधारी नाग; सामने आई रिलीज डेट

 

‘केसरी चैप्टर 2’ में नजर आईं अनन्या
अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री वर्तमान में अपनी पीरियड ड्रामा, केसरी चैप्टर 2 की सफलता का आनंद ले रही हैं। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार और आर. माधवन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की काफी तारीफ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed