Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who Is Don Hussain Ustara Whose Daughter Sanober Shaikh Sent legal Notice o O Romeo Makers Demanding 2 crore

फिल्म 'ओ रोमियाे' पर रोक लगाने की मांग, जानिए क्यों गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी ने ठोका 2 करोड़ का हर्जाना?

Tue, 13 Jan 2026 08:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 13 Jan 2026 08:52 PM IST
सार

Movie O’Romeo Controversy: हाल ही में ‘ओ रोमियो’ का टीजर रिलीज हुआ, इसके बाद ही फिल्म काे लेकर कंट्रोवर्सी भी शुरू हो गई। अंडरवर्ल्ड डॉन हुसैन उस्तरा की बेटी ने फिल्म के मेकर्स को 2 करोड़ लीगल नोटिस भेज दिया है। 

विज्ञापन
Who Is Don Hussain Ustara Whose Daughter Sanober Shaikh Sent legal Notice o O Romeo Makers Demanding 2 crore
ओ रोमियो में शाहिद कपूर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

अंडरवर्ल्ड डॉन हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म ‘ओ रोमियो’ के मेकर्स को 2 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस है। साथ ही फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है। उन्होंने इस फिल्म के मेकर्स पर कुछ आरोप भी लगाए हैं। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?  

विज्ञापन

डॉन हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने भेजा नोटिस? 
फिल्म ‘ओ रोमियो’ को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है, इसमें लीड रोल में शाहिद कपूर हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ। जिसके बाद यह फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। दरअसल, गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म के मेकर्स को एक नोटिस भेजा है। इसमें 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है। उनका आरोप है कि फिल्म में उनके पिता की छवि को खराब तरीके से दिखाया गया है, जिसका असर उनके परिवार की इमेज पर होगा। ऐसे में उन्होंने कहा है कि जब तक मेकर्स उनकी डाउट को क्लीयर नहीं करते हैं। तब तक फिल्म की रिलीज डेट का टाला जाए। फिल्म 'ओ रोमियो' की टीम ने इस मामले को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है। 

विज्ञापन


फिल्म में नजर आए ये स्टार कास्ट 
'ओ रोमियो' का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। जबकि फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में एक दमदार स्टारकास्ट नजर आएगी, जो लोगों का ध्यान खींच रही है। इस भारी भरकम स्टारकास्ट में शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म?  
यह फिल्म सिनेमाघरों में 13 फरवरी को रिलीज होगी। लेकिन रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया। देखना होगा कि इस विवाद का निपटारा कैसे होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed