फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who is Arijit, Acha that singer : Salman Khan

सलमान खान बोले- कौन अरिजीत, अच्छा वो सिंगर

Sun, 19 Jun 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Jun 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
Who is Arijit, Acha that singer : Salman Khan
- फोटो :

अरिजीत के माफी मांगने के बाद भी सलमान खान का गुस्सा कम होता नहीं दिख रहा है। पहले तो अरिजीत का गाया हुआ गाना फिल्म सुल्तान से हटा दिया गया उनकी जगह वह गाना अब पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान से गवाया गया है। और अब सलमान खान का अरिजीत को लेकर एक बयान आया है।

विज्ञापन


जैसे ही सलमान से अरिजीत सिंह के गाने को हटाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "ये कौन है? मैं नहीं जानता। क्या कोई सिंगर है?" सलमान ने आगे कहा, "कई फिल्मों में सिंगर्स को रिप्लेस किया जाता है। लोग आते हैं और गाकर चले जाते हैं।
विज्ञापन


यह डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स के ऊपर है कि वे किसे पसंद करते हैं? मेरी आवाज को भी एक बार रिजेक्ट कर दिया गया था? इसलिए किसी को अपसेट नहीं होना चाहिए।" जब सलमान से अरिजीत सिंह के फेसबुक पर लिखे गए माफीनामे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "उस स्मार्ट कमेंट्स और पोस्ट्स से साफ नजर आ रहा है कि उनका मकसद क्या है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान-अरिजीत के बीच दो साल पहले ये हुआ था

Who is Arijit, Acha that singer : Salman Khan

गिल्ड अवॉर्ड (फरवरी 2014) में अरिजीत सिंह को बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला था। तब उस प्रोग्राम को सलमान खान होस्ट कर रहे थे। अरिजीत जब स्टेज पर पहुंचे तो सलमान ने कहा- क्यों सो गया था क्या? तब अरिजीत ने कहा, आप लोगों (सलमान और रितेश देशमुख) की होस्टिंग ने तो मुझे सुला ही दिया था।

सलमान इससे चिढ़ गए। उन्होंने कहा कि जैसे गाने तुम गाते हो, उससे तो नींद ही आएगी। इसके बाद उन्होंने अरिजीत से ‘तुम ही हो...’ गाने को कहा। अरिजीत जब गाने लगे तो सलमान उनकी नकल करने लगे। इसके बाद सलमान ने अरिजीत से कहा- ये रहा आपका अवॉर्ड और अब जाओ। इस दौरान दोनों ही कुछ अपसेट नजर आए थे।

फेसबुक पर काफी लंबी पोस्ट लिखकर सलमान से माफी मांगी थी अरिजीत ने

Who is Arijit, Acha that singer : Salman Khan

इसके बाद अरिजीत ने सलमान की किसी भी फिल्म में गाना नहीं गाया था। अरिजीत ने अपने फेसबुक पेज पर काफी लंबी पोस्ट लिखकर सलमान खान से माफी मांगी थी। लेकिन सलमान खान ने उसका कोई रिप्लाई नहीं दिया था। इसके बाद अरिजीत सिंह ने अपनी पोस्ट यह कहकर हटा ली थी कि उनका मैसेज सलमान तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed