{"_id":"6c482a47974bb818d32cba0b1602e7f0","slug":"where-is-uday-chopra-and-nurgis","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकांतवास में कहां हैं उदय और नरगिस?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एकांतवास में कहां हैं उदय और नरगिस?
Updated Sat, 26 Oct 2013 01:32 PM IST
विज्ञापन
उदय चोपड़ा और नरगिस फाकरी इन दिनों फिर करीब आ गए हैं। वह दोनों ही आजकल एक साथ कहीं एकांतवास में हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड में इस वक़्त उदय चोपड़ा और अभिनेत्री नरगिस फ़ाख़री के कथित रोमांस की चर्चा ज़ोरों पर है। कुछ दिन पहले नरगिस के जन्मदिन पर दोनों ही काम की व्यस्तता की वजह से साथ में वक़्त नहीं गुज़ार पाए।
अब चर्चा है कि उदय और नरगिस ने विदेश में छुट्टियां मनाने का फ़ैसला किया है। हालांकि यह साफ नहीं है कि वह अपनी छुट्टियां कहा मनाएंगे।
उदय सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर नरगिस के प्रति अपनी पसंद कई बार स्वीकार कर चुके हैं। लेकिन नरगिस ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।
बीच में इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सुर्खियां बनी थीं। अब लगता है कि सब कुछ ठीक हो गया है।