{"_id":"61a39e49d08d6e45a014f9b4","slug":"when-shatrughan-sinha-was-nervous-during-the-shooting-of-this-famous-song-dharmendra-gave-this-advice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: जब इस मशहूर गाने की शूटिंग के वक्त नर्वस को गये थे शत्रुघ्न सिन्हा, तब धर्मेंद्र ने दी थी यह सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: जब इस मशहूर गाने की शूटिंग के वक्त नर्वस को गये थे शत्रुघ्न सिन्हा, तब धर्मेंद्र ने दी थी यह सलाह
Sun, 28 Nov 2021 08:50 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 28 Nov 2021 08:50 PM IST
सार
क्या आप जानते हैं कि दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा एक बार एक गाने की शूटिंग के वक्त नर्वस हो गये थे और ऐसे में उनको अभिनेता धर्मेंद्र ने सलाह दी थी।
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या आप जानते हैं कि दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा एक बार एक गाने की शूटिंग के वक्त नर्वस हो गये थे और ऐसे में उनको अभिनेता धर्मेंद्र ने सलाह दी थी। इस बात का खुलासा खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने ही किया था। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक शो में कहा था कि वह 'शोर मच गया शोर' गाने में परफॉर्म को लेकर नवर्स थे और इसी को लेकर उन्होंने धर्मेंद्र से सलाह मांगा थी।
विज्ञापन
दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा लोगों के बीच इस गाने पर परफॉर्म करने को लेकर घबराए हुए थे। जिसके बाद धर्मेंद्र ने उनको ऐसी सलाह दी थी जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यह गाना शत्रुघ्न की 1974 में आई फिल्म 'बदला' में है। उस वक्त इस गाने की शूटिंग होनी थी और शत्रुघ्न को पब्लिक के बीच में जाकर परफॉर्म करना था। गाने की शूटिंग के लिए शत्रुघ्न जन्माष्टमी मनाने वाले लोगों के एक समूह में शामिल होते हैं, जहां उनको इस गाने के लिए परफॉर्म करना था। लेकिन, इससे पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा नर्वस हो गये थे।
विज्ञापन
ऐसे में उन्होंने अभिनेता धर्मेंद्र से सलाह लेनी की ठानी। शत्रुघ्न सिन्हा उनके पास गये और उनको सारी स्थिति बताते हुए सलाह मांगी। तब धर्मेंद्र ने उनको शराब पीकर शूट करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन