फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Shah Rukh Khan Arranged A Plane In An hour Say Pakistan Cricketer Wasim Akram

Shah Rukh Khan: जब शाहरुख खान ने एक घंटे में अरेंज किया प्लेन, हैरान हो गया था ये पाकिस्तानी क्रिकेटर

Sat, 26 Apr 2025 11:15 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 26 Apr 2025 11:15 PM IST
सार

शाहरुख खान अपने बेहतरीन व्यवहार के लिए बॉलीवुड में जाने जाते हैं। एक पाकिस्तानी क्रिकेटर भी किंग खान का फैन रहा है। हाल ही में इस क्रिकेटर ने बताया कि शाहरुख ने एक घंटे में प्लेन की व्यवस्था कर दी थी। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?  

विज्ञापन
When Shah Rukh Khan Arranged A Plane In An hour Say Pakistan Cricketer Wasim Akram
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

विस्तार

शाहरुख खान अक्सर ही लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। पाकिस्तानी क्रिकेट वसीस अकरम ने एक पुराना किस्सा साझा किया, जब किंग खान ने एक घंटे में प्लेन का अरेंजमेंट कर दिया था। आखिर शाहरुख खान ने ऐसा क्यों किया, जानिए? 

विज्ञापन


 

When Shah Rukh Khan Arranged A Plane In An hour Say Pakistan Cricketer Wasim Akram
वसीम अकरम - फोटो : इंस्टाग्राम

वसीम अकरम ने सुनाया किस्सा 
वीयू स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में वसीम अकरम बताते हैं, ‘ साल 2012 की बात होगी, यह किस्सा आईपीएल सीजन के वक्त का है। शाहरुख खान की टीम को अगले दिन दूसरी जगह पहुंचना था। जबकि मैच परसों था। तब मैंने कहा कि अगर आज ही प्लेन का अरेंजमेंट हो जाता तो क्रिकेटर रेस्ट कर लेते हैं। ऐसे में एक घंटे के अंदर शाहरुख खान ने बोइंग प्लेन अरेंज करवा दिया। 

ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: पहलगाम हमले के बीच शाहरुख खान का पुराना वीडियो वायरल, समझाया जिहाद का असली मतलब 

ऐसे मददगार बने थे शाहरुख 
आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइटर्स के बॉलिंग कोच की नौकरी भी वसीम को शाहरुख खान ने दी थी। इस वजह से उन्होंने अपने नशे की लत से छुटकारा पाया था। इस बात के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम हमेशा शाहरुख के शुक्रगुजार रहते हैं। शाहरुख के बारे में वसीम कहते हैं कि वह हमेशा अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए आते थे, क्रिकेटर्स का हौसला बढ़ाते थे।

ये खबर भी पढ़ें: Aishwarya Rai: शाहरुख की इस फिल्म के लिए रानी नहीं ऐश्वर्या थीं पहली पसंद, निर्देशक अजीज मिर्जा ने किया खुलासा

शाहरुख खान का करियर फ्रंट 
शाहरुख खान के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘किंग’ कर रहे हैं। इसमें किंग खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। यह एक एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed