फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   when ranveer's heart break

रणवीर-दीपिका की प्रेम कहानी और दिल टूटने की कहानी

Tue, 25 Mar 2014 08:32 AM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
when ranveer's heart break

रणवीर सिंह का दिल एक नहीं दो बार टूट चुका है। रणवीर ब्रेकअप को बहुत ही सीरियसली लेते हैं। वह जितनी अदाकारी के प्रति संजीदा हैं उतने ही अपने अफेयर्स को लेकर भी। वह पहले अनुष्का और उसके बाद दीपिका से प्यार कर बैठे। लेकिन जाने आखिर कब उनको ये प्यार भारी पड़ गया।

विज्ञापन


अनुष्का से ब्रेकअप से आ गई थी आफत

when ranveer's heart break

रणवीर सिंह इन दिनों दीपिका पादुकोण के कितने नजदीक हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। दोनों का दोस्ताना जारी है और कई बार सार्वजनिक जगहों पर भी वह दिखा चुके हैं कि एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते।

लेकिन ज्यादा सुर्खियां यह बनीं कि रणवीर किस तरह से दीपिका पर फिदा हैं। अब एक रोचक बात सामने आई है कि रणवीर सिंह अपने ब्रेक-अप को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं। बताया जा रहा है कि पिछली बार जब अनुष्का शर्मा ने थोड़े दिनों के तथाकथित रोमांस के बाद उन्हें छोड़ दिया था तो रणवीर की आफत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई ही छोड़ गए थे रणवीर

when ranveer's heart break
उनके नजदीकी सूत्रों ने बताया है कि अनुष्का द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद रणवीर इतने गमगीन हो गए कि कुछ दिनों के लिए मुंबई छोड़ कर चले गए थे। यही नहीं तीन दिनों तक वह अपने होटल के कमरे से बाहर नहीं निकले और किसी से मुलाकात नहीं की। इसके बाद कई दिन तक वह एक शहर से दूसरे शहर भटकते रहे।

वाकई यह फिल्मी लगने वाली कहानी है! खैर, रणवीर के करीबियों के अनुसार उनके लिए प्यार का मतबल आज भी बहुत पवित्र है। उनकी जिंदगी में आने वाली लड़की को यह बात खूब अच्छे से समझ लेनी चाहिए।
विज्ञापन

दीपिका भी नहीं कर रहीं प्यार का इजहार

when ranveer's heart break

बीच में खबरें आई थीं कि दीपिका पादुकोण ने भी रणवीर से दूरियां बनानी शुरु कर दी हैं। रणवीर तो खुल्लमखुल्ला अपने प्यार का इजहार दीपिका से कर चुके थे। लेकिन दीपिका ने कभी भी उनसे आई लव यू नहीं बोला।

वैसे फिलहाल इन दोनों के रिश्तों की सच्चाई खुल कर सामने नहीं आ पा रही है। पर जानकारों का कहना है रणवीर दीपिका को टूट कर चाहते हैं लेकिन दीपिका ने अभी तक हरी झंडी नहीं दी है। वह बस उनको दोस्त के तौर पर ही पेश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed