फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Nargis had reached Raj Kapoor's bedroom without informing then took this oath!

किस्सा: जब बिना बताये राज कपूर के बेडरूम में पहुंच गई थीं नरगिस, फिर खाई थी यह कसम!

Tue, 16 Nov 2021 08:34 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 16 Nov 2021 08:34 PM IST
सार

नरगिस की राज कपूर से पहली मुलाकात अपने ही घर में हुई थी। शोमैन नाम से मशहूर राज कपूर नरगिस की मां डांसर जद्दन बाई से मिलने गये थे। जो उस वक्त घर पर नहीं थी और शोमैने के लिए दरवाजा नरगिस ने ही खोला था।

विज्ञापन
When Nargis had reached Raj Kapoor's bedroom without informing then took this oath!
नरगिस और राज कपूर - फोटो : Instagram

विस्तार

राज कपूर और नरगिस ने कई फिल्मों में साथ काम किया। उनकी जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। दोनों के अफेयर की चर्चाएं भी बहुत हुई। यहां तक कहा गया कि नरगिस, पहले से ही शादीशुदा राज कपूर से बेहद प्यार करने लगी थीं। नरगिस इतनी सुंदर थी कि पहली ही नजर में राज कपूर के दिल में उतर गई थी। नरगिस की राज कपूर से पहली मुलाकात अपने ही घर में हुई थी। शोमैन नाम से मशहूर राज कपूर नरगिस की मां डांसर जद्दन बाई से मिलने गये थे। जो उस वक्त घर पर नहीं थी और शोमैने के लिए दरवाजा नरगिस ने ही खोला था।

विज्ञापन


ग्रेट शोमैन राज कपूर के बॉलीवुड में वैसे भी कई किस्से मशहूर हैं। तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और 11 फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजे जाने वाले राज कपूर ने 10 साल की उम्र में पहली बार हिंदी फिल्म 'इंकलाब' में अभिनय किया। फिल्म इंडस्ट्री की इस महान शख्सियत ने मात्र 24 साल की उम्र में खुद का स्टूडियो 'आर.के स्टूडियो' स्थापित कर डाला था। उन्होंने करीब चार दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। नरगिस से जब राज कपूर की पहली मुलाकात हुई तो वह उनके प्रति आकर्षित हो गये थे। यहीं से दोनों के जान-पहचान का सिलसिला आगे बढ़ा। एक दिन नरगिस और राज कपूर ने साथ में छुट्टी बिताने की योजना बनाई थी। नरगिस शोमैन की राह तांक रही थी। पर राज कपूर उस दिन उनके घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


ऐसे में नरगिस सीधे उनकी ही घर जा पहुंचीं। उस वक्त राज कपूर के घर में पार्टी चल रही थी। पर शोमैन कहीं नजर नहीं आ रहे थे। ऐसे में उनको खोजते हुए नरगिस सीधे उनके बेडरूम में चले गईं। वह बिना दरवाजा खटखटाये राज कपूर के बेडरूम में चली गईं, जहां शोमैन अपनी पत्नी के गले में हार पहना रहे थे। यह देखकर नरगिस चुपचाप बाहर चली गईं। कहा जाता है कि नरगिस को उस दिन ही यह अहसास हुआ कि शोमैन राज कपूर के साथ उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल सकता और यह प्यार आगे नहीं बढ़ सकता है। उसी दिन से नरगिस ने राज कपूर के साथ अपना रिश्ता तोड़ने का फैसला ले लिया था। यह भी कहा जाता है कि उसके बाद फिर नरगिस कभी राज कपूर से नहीं मिलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed