फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When little master Sachin Tendulkar said no to add guru Prahlad Kakkar for a add not putting his arm on girl

Sachin Tendulkar: विज्ञापन की शूटिंग छोड़कर भाग गए थे सचिन तेंदुलकर? प्रहलाद कक्कड़ ने किया वजह का खुलासा

Fri, 19 Jan 2024 04:47 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 19 Jan 2024 04:47 PM IST
सार

पिछले दिनों मीडिया से बातें करते हुए मशहूर एड गुरु प्रहलाद कक्कड़ ने सचिन तेंदुलकर के बारे में कई खुलासे किए।
 

विज्ञापन
When little master Sachin Tendulkar said no to add guru Prahlad Kakkar for a add not putting his arm on girl
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट की दुनिया का भगवान माना जाता है। निजी तौर पर जो उन्हें जानते हैं, वे लोग उनको एक जेंटल मैन की उपाधि से सम्मानित करते हैं। सचिन तेंदुलकर के साथ कई विज्ञापनों में काम कर चुके प्रहलाद कक्कड़ भी सचिन की तारीफ करते नहीं थकते हैं। पिछले दिनों मीडिया से बातें करते हुए मशहूर एड गुरु प्रहलाद कक्कड़ ने सचिन तेंदुलकर के बारे में कई खुलासे किए।
विज्ञापन


सचिन पर किया था प्रैंक
मशहूर एड गुरु प्रहलाद कक्कड़ इन दिनों अपनी किताब के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उसी प्रमोशन के दौरान प्रहलाद ने सचिन के साथ बिताए हुए पलों को याद करते हुए कई बातें कहीं। उन्होंने बताया, 'सचिन तब कोई पंद्रह या सोलह साल के रहे होंगे जब उन्हें एक पेय पदार्थ के विज्ञापन के लिए साइन किया गया था। मैंने यूं ही मस्ती करने के लिए सचिन से कहा, 'देखो इस विज्ञापन में तुम्हें एक लड़की के कंधे पर हाथ रखना होगा। सचिन इस बात को सुनकर काफी घबरा गए और वे सेट छोड़कर जाने को तैयार हो गए थे'।
विज्ञापन


अभिनय के साथ बागवानी भी करते हैं ये सितारे
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन के सेट से भाग जाना चाहते थे सचिन
प्रहलाद अपनी बात को जारी रखते हुए कहते हैं, 'सचिन विज्ञापन की शूटिंग छोड़ कर जाने को तैयार हो गए थे। उन्हें लड़की के कंधे पर हाथ रखना मंजूर नहीं था। मैंने पूछा आप क्यों नहीं लड़की के कंधे पर हाथ रख सकते हैं। इस पर सचिन ने बताया था कि उन्होंने आज तक किसी लड़की से बात नहीं की है और वे यह नहीं कर पाएंगे। फिर मुझे लगा सचिन सच में सेट छोड़ कर चले जाएंगे तब मैंने उनसे कहा था कि अरे मैं मजाक कर रहा हूं। आपको लड़की नहीं, बल्कि एक लड़के के साथ ही विज्ञापन करना है'।

मनोज बाजपेयी मार्च में शुरू करेंगे 'फैमिली मैन 3' की शूटिंग, और भी धमाकेदार होगा तीसरा सीजन

सचिन ने की थी ये फरमाइश
प्रहलाद से जब पूछा गया कि आपको सचिन की कौन सी बात सबसे प्यारी लगती है? इस सवाल के जवाब में एड गुरू ने कहा, 'मुझे अच्छे से याद है, सॉफ्ट पेय पदार्थ से भरा हुआ एक ट्रक लगा था और सचिन ने पूछा था, क्या मुझे इनमें से एक मिल सकता है? तब मैंने उनसे कहा था ये पूरी की पूरा ट्रक आपके लिए है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed