फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Juhi Chawla revealed why she turned down offer of working with Madhuri Dixit in Dil Toh Pagal Hai

Juhi Chawla: इस वजह से माधुरी दीक्षित संग काम करने से इनकार कर बैठी थीं जूही, ठुकरा दी थी 'दिल तो पागल है'

Tue, 14 Nov 2023 08:18 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 14 Nov 2023 08:18 AM IST
सार

जूही चावला ने खुलासा किया कि उन्होंने सिर्फ 'दिल तो पागल है' ही नहीं, बल्कि 'राजा हिंदुस्तानी' और 'जुदाई' जैसी फिल्में भी ठुकरा दी थीं।

विज्ञापन
When Juhi Chawla revealed why she turned down offer of working with Madhuri Dixit in Dil Toh Pagal Hai
जूही चावला-माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जूही चावला ने कई शानदार बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। साल 1986 में 'सल्तनत' फिल्म से डेब्यू करने के बाद अभिनेत्री ने कयामत से कयामत तक, राजू बन गया जेंटलमैन, लुटेरे, हम हैं राही प्यार के समेत कई फिल्मों में काम किया। मगर, कुछ ऐसी फिल्में भी रहीं, जो उन्होंने जान-बूझकर ठुकरा दीं। इन्हीं में एक फिल्म रही 'दिल तो पागल है'। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आईं। जूही चावला ने आखिर इस फिल्म में काम करने से क्यों इनकार किया था? आइए जानते हैं...

विज्ञापन


सेकेंड लीड रोल नहीं था मंजूर
एक मीडिया इंटरव्यू में जूही चावला ने खुद इसकी वजह बताई थी। उन्होंने कई ऐसी फिल्में रिजेक्ट कीं, जो बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। जूही चावला ने बताया था कि उन्हें माधुरी दीक्षित के साथ तब काम करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने धक धक गर्ल संग काम करने से मना कर दिया। अभिनेत्री ने आगे बताया, 'उस वक्त मैं सेकेंड लीड रोल नहीं करना चाहती थी। कई बार बेवकूफी भरे निर्णय भी ले लिए जाते हैं'।
विज्ञापन

R Madhavan: आयकर विभाग के फैन हुए आर माधवन, कहा- पूरी तरह प्रभावित और चकित हूं
विज्ञापन
विज्ञापन


करिश्मा कपूर के लिए कही ये बात
जूही चावला ने यह खुलासा भी किया कि उन्होंने सिर्फ 'दिल तो पागल है' ही नहीं, बल्कि 'राजा हिंदुस्तानी' और 'जुदाई' जैसी फिल्में भी ठुकरा दी थीं। अभिनेत्री के मुताबिक, 'यह सभी फिल्में ब्लॉकस्टर साबित हुईं। करिश्मा कपूर के स्टारडम के लिए मैं जिम्मेदार हूं।' बता दें कि माधुरी दीक्षित के साथ जूही चावला ने फिल्म 'गुलाब गैंग' में काम किया है। 
Mousumi Nayak: उड़िया अभिनेत्री मौसमी नायक गिरफ्तार, पूछताछ में लेखिका को ब्लैकमेल करने का स्वीकारा आरोप

खास मौकों पर होती थी मुलाकात
जूही चावला ने आगे कहा कि माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, मनीषा कोइराला, रवीना टंडन और वह खुद, सभी एक-दूसरे की प्रतिद्वंदी थीं। अभिनेत्री के मुताबिक, 'यह प्रतिस्पर्धा बनी रही और वे खास मौकों पर ही मिलते थे। इससे ज्यादा बात नहीं होती थी। हम सभी ने सोलो हीरोइन वाली फिल्मों में काम किया। मैंने बहुत कम ही ऐसी फिल्में कीं, जिनमें दो हीरोइनों की भूमिका रही। हमारे बीच लगातार तुलना होती रही थी'।
Neerja Punia: यहां ना आओ, रोडीज की इस ट्रान्सजेंडर कंटेस्टेंट संग ढाबे में हुई बदसलूकी, खुद बताया अपना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed