{"_id":"6ae1ed94e7ee8a951405ad3a","slug":"katrina-kaif-breaks-silence-on-postpartum-body-shaming-motherhood-and-her-return-to-films-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैटरीना कैफ: 'बाउंस बैक...कहां से?' अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बॉडी शेमिंग पर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैटरीना कैफ: 'बाउंस बैक...कहां से?' अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बॉडी शेमिंग पर कही ये बात
Wed, 28 Oct 2026 06:18 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:18 PM IST
सार
- प्रेग्नेंसी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीन कैफ की बॉडी में आए बदलावों के बाद उन्हें कुछ लोगों ने ट्रोल किया था।
- अब इन ट्रोलिंग्स का एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है।
- जानिए कैटरीना कैफ ने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
कैटरीना कैफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
सितंबर में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल होने के बाद कैटरीना को सोशल मीडिया पर अपने लुक को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। प्रेग्नेंसी के बाद उनके शरीर में आए बदलावों को लेकर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। अब अभिनेत्री ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है।
मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर क्या बोलीं कैटरीना?
हाल ही में वोग को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने मां बनने के अनुभव और निजी जिंदगी के बारे में बात की। मां बनने के एक साल से भी कम समय बाद उनके शरीर में आए बदलावों को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई थी। साथ ही फिल्मों के कमबैक को लेकर भी लोगों ने सवाल खड़े किए थे।
इस पर कैटरीना ने ट्रोलर्स से ही सवाल करते हुए कहा, 'बाउंस बैक...कहां से?' वहीं ट्रोलिंग को लेकर अभिनेत्री का कहना है कि वह लोगों की राय पर ध्यान देने के बजाय अपनी जिंदगी के इस खास दौर पर ध्यान देना चाहती हैं।
विज्ञापन
कैटरीना ने कहा, 'हम ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां लोग बदलती हुई राय की हवाओं के साथ हमें इधर-उधर उड़ाना चाहते हैं।'
उन्होंने यह भी कहा कि सभी जानते हैं कि बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला के शरीर में कई शारीरिक बदलाव होते हैं। इसके बावजूद अगर लोग महिलाओं को लेकर कठोर टिप्पणियां करना चाहते हैं, तो यह उनकी अपनी पसंद है, न कि जानकारी की कमी।

Trending Videos
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिटनेस पर भी दिया बड़ा बयान
कैटरीना का कहना है कि वह दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अपनी फिटनेस की यात्रा में जल्दबाजी नहीं करना चाहतीं। उनके लिए मां बनना जिंदगी में आगे बढ़ने का एक नया पड़ाव है, न कि ऐसा दौर जिसे पीछे छोड़कर पहले जैसा बनने की जरूरत हो।
अभिनेत्री के लिए मां बनना जिंदगी का बेहद खास अनुभव रहा है। कैटरीना ने कहा, 'बच्चे को जन्म देने के बाद के शुरुआती कुछ दिन मेरे लिए एक ऐसी भावना से भरे थे, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। विहान का चेहरा देखना और यह जानना कि मेरे और विक्की के चार साल के सफर ने हमें इस पल तक पहुंचाया है, बहुत खास था।'
अपनी फिटनेस को लेकर अभिनेत्री ने कहा, 'मैं अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हूं कि मेरा शरीर कब सबसे ज्यादा ऊर्जावान महसूस करता है। मैं अपनी स्पीड से वहां तक पहुंच जाऊंगी।'

- फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
फिल्मों में वापसी को लेकर क्या है कैटरीना का प्लान?
अभिनय के अलावा कैटरीना अपने ब्यूटी ब्रांड 'के ब्यूटी' से भी जुड़ी हुई हैं। फिलहाल अभिनेत्री की फिल्मों में वापसी की कोई जल्दबाजी नहीं है। वह इस समय परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताने, सोशल मीडिया से दूर रहने और अपने बेटे विहान के साथ समय का आनंद लेने पर ध्यान दे रही हैं।
कैटरीना के लिए बेटे के साथ समय बिताना इतना खास है कि वह चाहती हैं कि विहान के सोने के समय वह उसके पास मौजूद रहें।
हालांकि, जब वह दोबारा फिल्मों में काम शुरू करेंगी, तो उनकी कोशिश एक ऐसा किरदार निभाने की होगी, जो उनके अभिनय के एक नए पहलू को सामने लाए। अभिनेत्री के मन में एक खास तरह का किरदार है, और वह है विलेन का किरदार।
ये भी पढ़ें- बीपी सिंह: 'जिंदगी का सबसे बड़ा अध्याय खत्म..', निर्देशक के निधन से टूटे एसीपी प्रद्युमन; बताया कैसा था रिश्ता