R Madhavan: आयकर विभाग के फैन हुए आर माधवन, कहा- पूरी तरह प्रभावित और चकित हूं
अभिनेता ने एक्स पर लिखा, "हमारी कंपनी के लिए आयकर रिफंड रिटर्न दाखिल करने के तीन सप्ताह के भीतर प्राप्त हुआ।'' साथ ही उन्होंने विभाग की गति और तत्परता की भी जमकर सराहना की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने अभिनय से लाखों दिलों पर राज करने वाले आर माधवन बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए भी मशहूर है। हर जरूरी मुद्दे पर वह सोशल मीडिया पर अपनी स्पष्ट राय रखते हैं। इस बीच हाल ही में अभिनेता ने आयकर विभाग की गति और दक्षता की जमकर प्रशंसा की है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि उन्हें वर्ष 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के बाद तीन सप्ताह के भीतर अपनी कंपनी के लिए रिफंड प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि वह इससे पूरी तरह प्रभावित और चकित हैं।
अभिनेता ने एक्स पर लिखा, "हमारी कंपनी के लिए आयकर रिफंड रिटर्न दाखिल करने के तीन सप्ताह के भीतर प्राप्त हुआ।'' साथ ही उन्होंने विभाग की गति और तत्परता की भी जमकर सराहना की। इस पोस्ट में अभिनेता ने प्रधानमंत्री कार्यालय, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आयकर विभाग और वित्त मंत्रालय को भी टैग किया है।
The income tax refund for our company was received within 3 weeks after filing of return for AY 2023-24. The speed and promptness is simply unheard of ..The efficiency and transparency of the income tax department is unbelievable. Totally impressed and flabbergasted .…
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) November 13, 2023
अभिनेता की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "सर। जानकर अच्छा लगा। छोटे रिफंड के साथ व्यक्तिगत रिटर्न तुरंत रिटर्न दाखिल करने के 15 मिनट के भीतर जमा कर दिया जाता है।" इसके अलावा कई यूजर्स इस बात से असहमत नजर नहीं आए और बताया कि उन्हें काफी समय बाद भी रिटर्न नहीं प्राप्त हुआ है।
Tiger 3 BO Collection Day 2: पहले सोमवार को टाइगर की गूंजी दहाड़, तारा सिंह, पठान, जवान सबको पीछे छोड़ा