किस्सा: जब जितेंद्र ने कहा था- श्रीदेवी और जया प्रदा के कारण चलती है 'रोजी-रोटी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जितेंद्र की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। वह अपने जमाने के मशहूर एक्टर रहे। हालांकि उम्र के इस पड़ाव पर उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली, लेकिन उनके कई किस्से अब भी फेमस है। 79 साल के जितेंद्र 70 और 80 के दशक के ऐसे अभिनेता रहे, जिन्होंने कई तेलगु फिल्मों के हिंदी रीमेक में काम किया। वह खुद भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि तेलुगु फिल्ममेकर्स ने उनका करियर बनाया। अपने करियर में जितेंद्र जया और श्रीदेवी का बेहद योगदान मानते हैं। अपनी खास नृत्य शैली के कारण जितेंद्र को बॉलीवुड का 'जंपिंग जैक' भी कहा जाता है। उन्होंने किसी जमाने में एक साल में 8-10 फिल्में तक दीं।
1982 में रिलीज हुई उनकी फिल्म दीदार-ए-यार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म के बाद जितेंद्र को 2.5 करोड़ का भारी नुकसान हो गया था। हालांकि वह उस वक्त अपने इस नुकसान को भूल गये जब श्रीदेवी के साथ उनकी फिल्म हिम्मतवाला ब्लॉकबस्टर साबित हुई और उनके करियर को नई ऊंचाई मिली। हिम्मतवाला की रिलीज के बाद जितेंद्र ने कहा था कि उन्होंने इस फिल्म से इतना पैसा कमाया कि वह अपना नुकसान भूल गये थे। इस फिल्म का निर्देशन राघवेंद्र राव ने किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें राघवेंद्र राव और तेलुगु ने जिंदा किया।
जीतेंद्र ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था, तेलुगु मेरे लिए एक बहुत सुंदर शब्द है। तेलुगु लोगों का मैं हमेशा आभारी रहूंगा क्योंकि मेरी पहली सबसे बड़ी हिट लेजेंड्री फिल्ममेकर एलवी प्रसाद की फिल्म थी। वह मेरे गुरु हैं। अगर में अपने पिता के बाद किसी और को पिता कहूंगा तो वह होंगे। जीतेंद्र ने के राघवेंद्र राव के साथ करीब 11 फिल्में की थी। जीतेंद्र का कहना था कि जब उन्हें बताया गया कि फिल्म हिम्मतवाला में श्रीदेवी उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगी, तो वह काफी खुश थे। उन्होंने कहा था, यह सुनकर मैं बहुत खुश था। मैं अक्सर कहता हूं कि श्रीदेवी और जया प्रदा मेरे लिए ब्रेड एंड बटर यानी रोजी-रोटी हैं।