इन हिट नायिकाओं का था बस इतना सा ख्वाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किस्मत भी क्या रंग दिखाती है। आपकी यह चहेती नायिकाएं बनना कुछ और चाहती थीं पर बन गईं कुछ और। ऐश्वर्या, कंगना , प्रीति जैसी कई हिट हीरोईन की किस्मत उनको यहां खींच लाई नहीं तो कहानी कुछ और ही होती।
तो डॉक्टर होती कंगना
कंगना रानौठ ने अपनी स्कूलिंग हिमाचल प्रदेश के एक स्कूल से की थी। साइंस साइड की ओर कंगना का रुझान था। कंगना भविष्य में डॉक्टर बनने का सपना पाले हुए थीं।
लेकिन उनकी किस्मत उनको किसी और ही दुनिया में ले आई। कंगना मेडिकल लाइन तो नहीं पकड़ सकी बजाए इसके दिल्ली आकर उन्होंने अश्मिता नाम का थिऐटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया और फिर वो बन गई हीरोईन।
प्रियंका ढूंढ रही थीं कुछ और
प्रियंका चोपड़ा की स्कूलिंग लखनऊ के गर्ल स्कूल से हुई थी। इसके बाद प्रियंका ने यूएस जाकर वहां के स्कूल में दाखिला लिया। पर बाद में वह भारत वापस आ गई और बरेली के आर्मी स्कूल से हाईस्कूल पास किया।
बाद में प्रियंका ने मुंबई का जय हिंद कॉलेज ज्वाइन किया। प्रियंका या तो इंजीनियर या फिर क्रिमिनल साइकोलोजिस्ट बनना चाहती थीं। लेकिन मिस वर्ल्ड का टाइटल जीतने के बाद उनका कैरियर फिल्मों की ओर जा मुड़ा।
ऐश्वार्य की राह थी कहीं और
ऐश्वर्या ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से हाईस्कूल पूरा किया। उसके बाद जय हिंद कॉलेज में दाखिला लिया। ऐश्वर्या आर्केट्रेक्ट बनना चाहती थीं और अपना सपना पूरा करने के लिए उन्होंने रहेजा कॉलेज में आर्केट्रेक्चर की स्टडी के लिए दाखिला ले लिया पर मॉडलिंग की ओर रुझान बढ़ने के बाद उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
सीए बनना चाहती बिपासा थीं
बिपासा को मॉडलिंग में अच्छा नाम मिला। फिर सोनू निगम की एलबम में काम करने के बाद उनकी गाड़ी बॉलीवुड में चल निकलीं।