{"_id":"6a3d66544a5d6f262f0856ce","slug":"welcome-to-the-jungle-may-earng-15-to-20-crore-on-day-one-know-about-advance-booking-2026-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या पहले दिन 15 से 20 करोड़ रुपये कमा सकती है 'वेलकम टू द जंगल'? एडवांस बुकिंग को लेकर क्या कहते हैं जानकार?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या पहले दिन 15 से 20 करोड़ रुपये कमा सकती है 'वेलकम टू द जंगल'? एडवांस बुकिंग को लेकर क्या कहते हैं जानकार?
Thu, 25 Jun 2026 11:03 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:03 PM IST
सार
Welcome To The Jungle Advance Booking: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' कल रिलीज होने वाली है। इससे पहले आइए जान लेते हैं कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितना कमाया है?
विज्ञापन
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार 'वेलकम टू द जंगल' के साथ कॉमेडी जॉनर में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म कल यानी 26 जून को रिलीज होगी। हालांकि अब तक एडवांस बुकिंग कम रही है, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि इस फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता और मुहर्रम की छुट्टी से ओपनिंग-डे कलेक्शन बढ़ सकता है।
सीबीएफसी से मिला सर्टिफिकेट
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है। ट्रेड एनालिस्ट का दावा है कि फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। इसे धीमी शुरुआत का संकेत माना जा रहा है।

Maa Inti Bangaaram: एक हफ्ते में 'मां इंटी बंगारम' ने छापे इतने नोट, जानें 'कॉकटेल 2' से कितनी रही पीछे
विज्ञापन
'वेलकम टू द जंगल'
- फोटो : X
कितनी टिकटें बिकीं?
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज से एक दिन पहले 'वेलकम टू द जंगल' का एडवांस बुकिंग कलेक्शन 1 करोड़ रुपये से कम था। 23 जून को एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी। 6253 शो में 40,112 टिकट बिकने के साथ, हिंदी भाषा की इस फिल्म ने भारत में रिजर्व सीटों को छोड़कर मुश्किल से 91.78 लाख रुपये कमाए हैं।
कितनी हो सकती है पहले दिन की कमाई?
'द इंडियन एक्सप्रेस' के अनुसार, ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने बताया कि फिल्म सबसे ज्यादा कमाई स्पॉट-ऑन बुकिंग से करेगी, क्योंकि शुक्रवार को मुहर्रम की छुट्टी है। इस दिन बैंक हॉलिडे है, जिसका बहुत फायदा मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म की ओपनिंग 15-20 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।

- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
लोगों की पसंद है 'वेलकम' फ्रेंचाइजी
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने 'स्क्रीन' को बताया कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए क्योंकि यह एक लोकप्रिय फ्रेंचाइजी फिल्म है। उन्होंने कहा, 'वेलकम फ्रेंचाइजी को जनता पसंद करती है, इसलिए इसके अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।'
फिल्म की स्टारकास्ट
अक्षय कुमार के अलावा, 'वेलकम टू द जंगल' में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला और कई अन्य जाने-माने चेहरे भी शामिल हैं।

'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'वेलकम' की तीसरी किस्त
'वेलकम' (2007) और 'वेलकम बैक' (2015) के बाद, यह एक्शन-कॉमेडी ड्रामा मशहूर 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है।
इस फिल्म को फिरोज ए नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है।