फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Wedding Bells: Farhan Akhtar was seen having a bachelor party amid the news of marriage Shibani Dandekar joined in a special way

वेडिंग बेल्स: शादी की खबरों के बीच बैचलर पार्टी करते नजर आए फरहान अख्तर, खास अंदाज में शामिल हुईं शिबानी दांडेकर

Wed, 16 Feb 2022 01:49 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 16 Feb 2022 01:49 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म मेकर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जानकारी के मुताबिक फरहान और शिबानी इसी महीने शादी करने वाले हैं, जिसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Wedding Bells: Farhan Akhtar was seen having a bachelor party amid the news of marriage Shibani Dandekar joined in a special way
दोस्तों के साथ पार्टी करते फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म मेकर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जानकारी के मुताबिक फरहान और शिबानी इसी महीने शादी करने वाले हैं, जिसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच अब फरहान अख्तर ने हाल ही में अपने दोस्तों के साथ हुई बैचलर पार्टी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में फरहान अख्तर अपने बॉयज गैंग के साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई इस तस्वीर के साथ फरहान अख्तर ने कैप्शन में लिखा, लड़के वापस शहर में आ गए हैं। हैशटैग स्टेज डे नाइट फीवर। इस तस्वीर में रितेश सिधवानी और शकील लड़क समेत फरहान के कई करीबी दोस्त साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

Wedding Bells: Farhan Akhtar was seen having a bachelor party amid the news of marriage Shibani Dandekar joined in a special way
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : Instagram: @shibanidandekar

इतना ही नहीं पार्टी में फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी मौजूद रहीं। हालांकि उन्होंने अनोखे अंदाज में इस पार्टी में शिरकत की। दरअसल सामने आई तस्वीर में फरहान अख्तर के दोस्त शिबानी दांडेकर और फरहान के फेस मास्क पहने दिखाई दिए। यह वही मास्क है जो फरहान के वैलेंटाइन डे पोस्ट पर भी नजर आया था।

विज्ञापन

Wedding Bells: Farhan Akhtar was seen having a bachelor party amid the news of marriage Shibani Dandekar joined in a special way
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर की इस बैचलर पार्टी की तस्वीर पर शिबानी दांडेकर ने भी कमेंट किया है। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए शिबानी ने लिखा टेक्निकली मैं भी वहां हूं।  दरअसल, शिबानी फेस मास्क की तरफ इशारा करते हुए कमेंट में लिखा। इसके साथ ही उन्होंने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी भी पोस्ट किए।

 

विज्ञापन

Wedding Bells: Farhan Akhtar was seen having a bachelor party amid the news of marriage Shibani Dandekar joined in a special way
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पिछले कई सालों से दूसरे को डेट कर रहे हैं। वही हाल ही में फरहान अख्तर की पिता जावेद अख्तर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों 21 फरवरी को मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे। जावेद अख्तर ने यह भी बताया था कि महामारी की स्थिति को देखते हुए शादी समारोह में करीबी दोस्तों और परिवार के लोग ही शामिल होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed