फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Web series fixer Crew including Mahie Gill was attacked by goons, 3 arrested

'फिक्सर' के क्रू पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

Thu, 20 Jun 2019 08:27 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 20 Jun 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Web series fixer Crew including Mahie Gill was attacked by goons, 3 arrested
mahie gill - फोटो : social media

महाराष्ट्र के ठाणे में एक फिल्म के सेट पर तकनीशियनों और कलाकारों के साथ मारपीट करने और उन्हें गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर फिल्म उद्योग के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शूटिंग में बाधा पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


दरअसल बुधवार को ठाणे में घोड़बंदर रोड स्थित एक अहाते में ऑल्टबालाजी की वेब सीरीज फिक्सर की शूटिंग के दौरान कुछ लोगों ने निर्देशक सोहम शाह, सिनेमैटोग्राफर संतोष थुंडियल और अभिनेत्री माही गिल के साथ मारपीट की। हमले में संतोष थुंडियन को गंभीर चोटें आईं। निर्देशक सोहम शाह भी हमले में घायल हुए। माही गिल ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीन अभियुक्तों कृष्णा सोनार, सोनू दास और सूरज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


हमले की चौतरफा निंदा होने और तमाम फिल्ममेकर्स के मुंबई और आसपास के इलाकों में चल रही शूटिंग रोक देने की धमकी के बीच गुरुवार को इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडिच और वेब सीरीज में काम करने वाले कलाकारों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनीं और कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के काम में बाधा पहुंचाने वाले शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और इंडस्ट्री को शूटिंग आदि के लिए पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed