{"_id":"54a983e8-9ea4-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"watch-new-look-of-aamir-khan-for-bombay-talkies","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बांबे टॉकीज' के लिए यह है आमिर का नया रूप ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बांबे टॉकीज' के लिए यह है आमिर का नया रूप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 06 Apr 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सिनेमा के 100 सालों पर समर्पित फिल्म 'बांबे टॉकीज' की चर्चा पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही है।
विज्ञापन
इस फिल्म में आमिर खान के काम करने की खबर के दो दिन बाद ही उनके इस फिल्म के लुक की तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट्स में देखने को मिलने लगी हैं।
'बांबे टॉकीज' के लिए जो फोटो जारी हुई है उसमें आमिर खान का लुक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों के जमाने के नायकों जैसा लग रहा है। इस नए लुक में आमिर खान सिगार पीते हुए दिख रहे हैं।
'बांबे टॉकीज' का निर्माण अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, करन जौहर और दिबाकर बनर्जी द्वारा मिलकर किया गया है।
इस फिल्म में चारों निर्देशक चार कहानियां दिखा रहे हैं। इन कहानियों में रानी मुखर्जी, कैटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियों की मुख्य भूमिका है।
बाद में इस फिल्म से आमिर खान, इमरान खान और रणबीर कपूर के भी जुड़ने की बात सामने आयी है।
सुनने में यह भी आ रहा है कि इस फिल्म में आमिर पर एक गाना भी फिल्माया गया है।