{"_id":"5b4f32e24f1c1b46748b58d7","slug":"watch-monsoon-song-with-malishka-a-zingaat-parody-on-flooded-mumbai-cursing-bmc-again","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मलिष्का के निशाने पर फिर आई BMC,बारिश में डूबी मुंबई का 'झिंगाट' स्टाइल में बताया हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलिष्का के निशाने पर फिर आई BMC,बारिश में डूबी मुंबई का 'झिंगाट' स्टाइल में बताया हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
'झिंगाट' की पैरोडी है 'मॉनसून सॉन्ग विद मलिष्का'
'मुंबई तुला बीएमसी वर भरोसो नाए का...' यह गाना याद तो होगा आपको। पिछले साल मशहूर रेडियो जॉकी, एंकर और एक्ट्रेस मलिष्का ने इस गाने के जरिए बारिश में डूबी मुंबई का हाल बयां किया था। उन्होंने 'सोनू सोनू' नाम के एक लोकगीत की पैरोडी बनाकर बृहन्मुंबई महानगर पालिका को जमकर कोसा था। इसके लिए कॉर्पोरेशन ने उन्हें कोट तक में घसीटा था। अब एक बार फिर उन्होंने वही काम दोबारा किया है।
विज्ञापन
'धड़क' की रिलीज से पहले 'झिंगाट' की पैरोडी
मलिष्का ने फिल्म 'सैराट' के सुपरहिट गाने 'झिंगाट' की पैरोडी बनाकर एक बार फिर बीएमसी पर निशाना साधा है। गाने का नाम है 'मॉनसून सॉन्ग विद मलिष्का।' इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। गाने में मलिष्का अपने रेडियो स्टेशन के कुछ सहकर्मियों के साथ गाना गाते और डास करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखें वीडियो
मॉनसून सॉन्ग विद मलिष्का' में मुंबई की सड़कों पर मौजूद गड्ढों, खतरनाक पुल, जलभराव और जल निकासी की खराब हालत का जिक्र किया गया है। देखें गाने का वीडियो-