फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   watch bipasha basu Creature 3D trailer

इस ट्रेलर को देख हसेंगे या डरेंगे?

Fri, 18 Jul 2014 12:25 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
watch bipasha basu Creature 3D trailer

बिपाशा बसु की फिल्म 'क्रीचर 3डी' का ट्रेलर लांच कर दिया गया है। फिल्म में बिपाशा के साथ पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास रोमांस करते नजर आएंगे।

विज्ञापन


फिल्म का निर्माण विक्रम भट्ट ने किया है। 'क्रीचर 3डी' 12 सितंबर को रिलीज होगी। आत्मा के बाद बिपाशा बसु एक बार फिर भुतही फिल्म में नजर आएंगी।

क्रीचर एक अनदेखा और डरावना आधा मनुष्य, आधा जानवर है। विक्रम का कहना है कि एक आदमी ने मुझसे आकर कहा कि मुझे इस फिल्म की कहानी मालूम है। इसमें बिपाशा बसु हर अमावस की रात को क्रीचर बन जाती हैं।
विज्ञापन


फिल्म का ट्रेलर देख आप खुद ही तय कीजिए कि क्या आपको यह ट्रेलर देखकर डर लग रहा है। फिल्म के कई सीन हॉलीवुड की फिल्मों से कॉपी लग रहे हैं।

क्रिएचर फिल्म का ट्रेलर


और नटवर लाल का पोस्टर भी

watch bipasha basu Creature 3D trailer

इसी के साथ एक कॉमेडी फिल्म नटवर लाल का पोस्टर भी देखिए। फिल्म में मुख्य भूमिका इमरान हाशमी ने निभाई है। फिल्म में वह एक ठग की भूमिका में हैं। कुणाल देशमुख के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में इमरान हाशमी के आपोजिट पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा मल्लिक काम कर रही है। फिल्‍म में परेश रावल, केके मेनन और दीपक तिजोरी भी मुख्य भूमिकाओं में है। फिल्म 29 अगस्त को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed