{"_id":"643043c17f50534a3f079925","slug":"war-2-news-about-jr-ntr-joining-hrithik-roshan-film-is-not-true-source-close-to-actor-denies-reports-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jr NTR: न स्क्रिप्ट लिखी गई और न ही डेडलाइन तय, फिर वॉर-2 से जूनियर एनटीआर के डेब्यू की अटकलें क्यों?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jr NTR: न स्क्रिप्ट लिखी गई और न ही डेडलाइन तय, फिर वॉर-2 से जूनियर एनटीआर के डेब्यू की अटकलें क्यों?
Fri, 07 Apr 2023 11:16 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:16 PM IST
सार
जूनियर एनटीआर के 'वॉर 2' में आने की खबरों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस खबर को सुनने के बाद अभिनेता के फैंस का दिल टूट सकता है।
विज्ञापन
वॉर 2
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले काफी दिनों से ऑस्कर विनिंग 'आरआरआर' फेम अभिनेता जूनियर एनटीआर के बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'वॉर' के सीक्वल में आने की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। सभी बॉलीवुड गलियारों से आती इन रिपोर्ट्स को सुन खुशी से झूम उठे थे। लेकिन अब कुछ लेटेस्ट रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है, जिससे फैंस का दिल टूट जाएगा। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो जूनियर एनटीआर के एक करीबी सूत्र ने इन खबरों को झूठा करार दिया है।
विज्ञापन
'वॉर 2' में दिखेंगे जूनियर एनटीआर?
जूनियर एनटीआर के यशराज बैनर की फिल्म 'वॉर 2' में आने की खबरों पर निर्माण कंपनी के करीबी सूत्र ने बता करते हुए कहा, 'वॉर 2 अभी सिर्फ एक आइडिया है। सीक्वल के लिए कोई स्क्रिप्ट नहीं है तो इसमें किसी एक्टर को कैसे कास्ट किया जा सकता है? निर्माता आदित्य चोपड़ा द्वारा तय किया गया है कि अयान मुखर्जी वॉर 2 का निर्देशन करेंगे। इसके अलावा वॉर के बारे में अभी कोई भी अपडेट नहीं है। ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और 3 को पूरा करने के बाद ही अयान इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। वॉर 2 की शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू नहीं होगी।'
विज्ञापन
Neha Marda Baby: 'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा के घर गूंजी किलकारी! प्री-मेच्योर डिलीवरी में बेटी को दिया जन्म
विज्ञापन
डेब्यू के लिए नहीं चुनेंगे ऐसी फिल्म
इस बीच हैदराबाद में जूनियर एनटीआर के एक करीबी सूत्र ने रिपोर्ट पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'क्या आप पागल हो? एनटीआर अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए कभी भी दो हीरो वाली फिल्म का हिस्सा बनने के लिए सहमत नहीं होंगे।' ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि फैंस के लिए यह बेहद बुरी खबर है।
इस फिल्म में आएंगे नजर
जूनियर एनटीआर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' में काम करते हुए देखा गया था। अभिनेता और राम चरण द्वारा अभिनीत इस फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं वह अगली बार फिल्म 'एनटीआर 30' में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म से उनके साथ जान्हवी कपूर तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।
Vardhan Puri: सलमान खान की बात से सहमत नहीं अमरीश पुरी के पोते, OTT सेंसरशिप पर खुलकर बोले वर्धन पुरी