फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   War 2 Director Ayan Mukerji Father Deb Mukherjee Passes Away at 83

Deb Mukherjee: निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 14 Mar 2025 12:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 14 Mar 2025 12:35 PM IST
सार

मशहूर अभिनेता देब मुखर्जी ने  शुक्रवार (14 मार्च) को दुनिया को अलविदा कह दिया। वह उम्र 83 साल के थे। पिछले कुछ महीनों से वे बीमार चल रहे थे और उम्र से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे। 

विज्ञापन
War 2 Director Ayan Mukerji Father Deb Mukherjee Passes Away at 83
अयान मुखर्जी, देब मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर अभिनेता देब मुखर्जी ने  शुक्रवार (14 मार्च) को दुनिया को अलविदा कह दिया। वह उम्र 83 साल के थे। पिछले कुछ महीनों से वे बीमार चल रहे थे और उम्र से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे। वह मशहूर निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता और आशुतोष गोवारिकर के ससुर थे।
विज्ञापन

Shah Rukh-Abhishak: किंग से पहले शाहरुख के साथ इन फिल्मों में नजर आ चुके अभिषेक बच्चन, देखें लिस्ट
विज्ञापन


 

आज होगा अंतिम संस्कार

देब मुखर्जी का अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट में होगा। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उन्हें आखिरी विदाई देने देने के लिए पहुंच सकते हैं। 
IIFA Awards: क्या बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं महिमा चौधरी की बेटी? अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया

नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा का थे अहम हिस्सा

देब मुखर्जी सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा के आयोजन में भी बड़ी भूमिका निभाते थे। यह मुंबई का मशहूर दुर्गा पूजा समारोह है, जिसमें हर साल काजोल, रानी मुखर्जी, रुपाली गांगुली और तनीषा जैसे सितारे शामिल होते हैं। 
Aamir Khan: ऑटो पर पोस्ट चिपकाने से लेकर अवधी सीखने तक आमिर ने फिल्मों के लिए किया ये काम, पढ़ें उनके किस्से

विज्ञापन

इन फिल्मों में आए नजर

देब मुखर्जी ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया। 'अभिनेत्री', 'दो आंखें', 'बातों बातों में', 'कमीने' और 'गुदगुदी' जैसी फिल्मों में उनके किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनकी सादगी और मेहनत ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दी। उनके बेटे अयान भी फिल्मी दुनिया में अपना खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। वह ये जवानी है दीवानी, ब्रह्मास्त्र जैसी शानदार फिल्में बना चुके हैं। वहीं, उनकी वॉर 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Be Happy X Review: लोगों को कैसी लगी अभिषेक बच्चन की 'बी हैप्पी'? सोशल मीडिया पर मिल रहीं ऐसी प्रतिक्रियाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed