फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vivek obroi became villain

एक हीरो बना फिल्मों का सबसे महंगा विलेन

Tue, 05 Nov 2013 03:39 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Tue, 05 Nov 2013 03:39 PM IST
विज्ञापन
vivek obroi became villain

ऐसा कम ही ऐक्टर कर पाते हैं कि अपनी हर अगली भूमिका को पहले निभाई भूमिकाओं से बेहतर साबित करें। लेकिन विवेक ओबेराय ने एक बार फिर साबित किया है कि वह शानदार ऐक्टर हैं और कम से कम खलनायकी में उनका कोई जवाब है।

विज्ञापन


यही कारण है कि सुपरहीरो कृष की कहानी ‘कृष 3’ में जितनी तारीफ उन्हें मिल रही है, फिल्म के किसी और पात्र को नहीं।


विवेक की पहली फिल्म ‘कंपनी’ थी, जिसमें उन्होंने चंदू नाम के युवक को रोल निभाया था। इस केरेक्टर के ग्रे शेड्स थे और उस साल विवेक को हर पुरस्कार समारोह में बेस्ट डेब्यू का खिताब मिला था।

विज्ञापन


फिल्म से साफ हो गया था कि खलनायकी से जुड़े किरदारों में विवेक जमेंगे। यह बात और सच साबित हुई जब ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ में विवेक ने माया डोलस जैसे अंडरवर्ल्ड अपराधी का रोल बखूबी निभाया। ढेर सारी तारीफें बटोरीं। उन्हें इस रोल के लिए ‘बेस्ट विलेन’ के पुरस्कार भी उस साल मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन


और अब लग रहा है कि इस साल के सारे बेस्ट विलेन खिताब एक बार फिर से विवेक की झोली में जाने वाले हैं। वैसे खुद विवेक दीवाली पर छुट्टियां मनाने परिवार के साथ निकल गए हैं।

‘शूटआउट...’ के छह साल बाद इतिहास दोहरा रहा है और विवेक ‘कृष-3’ में काल बन कर सब पर भारी पड़ रहे हैं। ट्रेड विशेषज्ञ कोमल नाहटा के अनुसार, ‘विवेक की खलनायकी में विष झरता है।


उन्होंने काल के किरदार में अपना दिल और पूरी ऊर्जा झोंक दी है। इसीलिए कामयाबी उनके कदम चूम रही है। फिल्म में उनकी एंट्री भी जोरदार है और दर्शकों को बहुत मजा आ रहा है।

एक अन्य ट्रेड विशेषज्ञ तरन आदर्श का कहना है, ‘विवेक पूरे फॉर्म में हैं। उन्होंने फिल्मों में खलनायकी को नई ऊंचाई दी है। बॉलीवुड फिल्मों के जाने-पहचाने खलनायकों में उन्होंनें अपनी जगह दर्ज करा ली है।



उल्लेखनीय है कि ‘कृष-3’ में विवेक ऐसे खलनायक बने हैं, जो जीनियस वैज्ञानिक है। लेकिन उसका शरीर किसी काम का नहीं। वह चल-फिर नहीं सकता। इसलिए वह अपनी सारी शक्ति को मस्तिष्क से ही संचालित करता है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed