{"_id":"d00e7a97b71207e01b17bdf9cc4f0612","slug":"vivek-obrai-wants-jean-claude-in-masti3","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सितारे को अब चाहिए 'ग्रांड मस्ती' से कहीं ज्यादा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस सितारे को अब चाहिए 'ग्रांड मस्ती' से कहीं ज्यादा
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Sat, 05 Oct 2013 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये बात तय हो चुकी है कि मस्ती का तीसरा पार्ट बनेगा। लेकिन फिल्म के अभिनेता विवेक ऑबरॉय की सोच अब बहुत आगे निकल चुकी है। वह तो इस फिल्म के नए पार्ट में और भी बहुत कुछ नया करने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
वह चाहते हैं कि 'मस्ती3' में हॉलीवुड एक्शन स्टार जीन क्लाउड वेन डेमे को भी ले लिया जाए। गौरतलब है कि मस्ती के दूसरे पार्ट 'ग्रांड मस्ती' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ दिए हैं। इसकी सफलता को देखते हुए मस्ती पार्ट 3 की भी घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
फिल्म ने विवेक ओबरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख जैसे फ्लॉप स्टारस के कैरियर को भी संजीवनी दी है। इसलिए फिल्म के तीसरे पार्ट की घोषणा से मूवी की कास्ट भी बहुत उत्साहित है।
विज्ञापन
विवेक का उत्साह तो सबसे ही अधिक देखा जा रहा है। वैसे जीन क्लाउड वेन डेमे एक विशुद्व एक्शन स्टार हैं। ऐसे में मस्ती जैसी फिल्म में उनसे विवेक क्या करवाने की सोच रहे हैं। कहीं अपनी एडल्ट कॉमेडी में इस हॉलीवुड स्टार की भी इमेज तो वह नहीं बदलना चाह रहे।