फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vivek oberoi's fen became angry

भड़के विवेक ओबेरॉय के प्रशंसक, होटल पर बरसाए पत्थर

Wed, 20 May 2015 09:36 AM IST
Updated Wed, 20 May 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
vivek oberoi's fen became angry

हाल ही में विवेक अपने दोस्तों और भारतीय जनता पार्टी के नेता, एकनाथ खडसे के साथ जलगांव में आयोजित एक स्थानीय क्रिकेट मैच के लिए दौरे पर थे।

विज्ञापन


जैसे ही विवेक के चाहने वालों को उनके वहां आने की खबर मिली तो उनके प्रशंसक वहां भारी संख्या में इकठ्ठा हो गए। लेकिन जब विवेक उनसे नहीं मिले तो उनके प्रश्नक उनसे नाराज हो गए।
विज्ञापन


विवेक यहाँ होटल सिल्वर पैलेस में रुके थे और आस-पास के लोगों जब विवेक के वहां होने की जानकारी मिली तो भीड़ भारी संख्या में वहां पहुंच गई।

उस वक्त विवेक काफी व्यस्त थे और दूसरा बाहर की भीड़ को देखते हुए होटल स्टाफ ने विवेक को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी।लेकिन इसके बावजूद भी भीड़ घंटों वहीं खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हो गए बेकाबू

vivek oberoi's fen became angry

लेकिन इसके बाद भी जब विवके नहीं आए तो लोगों ने होटल पर पत्थर फैंकना शुरू कर दिया।​ सूत्रों के मुताबिक, लोगो ने घंटो विवेक का इंतज़ाए किया पर होटल के मैनेजर ने विवेक के व्यस्त होने के कारण प्रसंशकों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी.. गुस्से से तिलमिलाए लोगो ने होटल में तोड़ फोड़ और पत्थर फेकना शुरू कर दिया​।

होटल को लगभग साढ़े चार लाख का नुकसान हुआ, और जब यह ​ख​बर विवेक के पास पहुंची ​तो वह होटल ​से बहार आ​ गए और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

विवेक ने अपने प्रसंशकों के साथ कुछ समय व्यतीत ​किया उनसे बहुत सारी बातें की और उनके साथ तस्वीरें भी खिचवाई।​​

​​वही विवेक का कहना है​, "हमें नहीं लगा था की स्थिति इतनी गंभीर हो जाएगी, पर अच्छा हुआ की किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed