फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vivek oberoi becomes father of a baby boy

विवेक ओबेराय बने बेटे के पिता

Wed, 06 Feb 2013 01:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 06 Feb 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
vivek oberoi becomes father of a baby boy

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय और उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा के घर एक बेटे ने जन्म लिया है। विवेक ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, "आज मेरी जिंदगी का सबसे खास दिन है। प्रियंका और मेरे घर में एक सुंदर और स्वस्थ लड़के ने जन्म लिया है।"

विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, "मैं आप सभी के द्वारा भेजे गए प्यार, दुआ और आर्शीवाद के लिए आप सभी के प्रति तहेदिल से आभार प्रकट करता हूं।" अभिनेता सुरेश ओबेराय के बेटे विवेक ने कर्नाटक के दिवंगत मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका से 2010 में शादी की थी। इस खबर के खुलासे के बाद बॉलीवुड में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन


अभिनेत्री जेनिलिया डिसूजा ने ट्विटर पर लिखा, "विवेक और प्रियंका को बधाई। मुझे यकीन है कि यह सबसे खास दिन है, बच्चे को देखने और गले लगाने का इंतजार नहीं कर सकती।" उनके पति अभिनेता रितेश देशमुख और फिल्मकार कुमार तौरानी ने भी ट्विटर के जरिए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी का महीना विवेक के लिए खास होने जा रहा है। पिता बनने के अलावा इस महीने उनकी दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। 'जयंताभाई की लव स्टोरी' 15 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज होने के अगले ही शुक्रवार 22 फरवरी को विवेक की फिल्म 'जिला गाजियाबाद' रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed