फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Agnihotri Supported The Kerala Story Team Filmmaker Warn Them Said U Will Get Lots Of Hatred

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने द केरल स्टोरी टीम को सुनाई बुरी खबर, बोले- हद से ज्यादा नफरत मिलेगी

Sat, 06 May 2023 03:18 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 06 May 2023 03:18 PM IST
सार

फिल्ममेकर ने द केरल स्टोरी के समर्थन में अपने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक बड़ा सा नोट लिखा है। विवेक ने अपने पोस्ट में द केरल स्टोरी के निर्माता विपुल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और एक्ट्रेस अदा शर्मा को आगाह किया है, उन्होंने बताया है कि इस फिल्म के बाद आपकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।

विज्ञापन
Vivek Agnihotri Supported The Kerala Story Team Filmmaker Warn Them Said U Will Get Lots Of Hatred
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विस्तार

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर से फिल्ममेकर खबरों में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म  केरल स्टोरी को लेकर ट्वीट किया है। वह इस फिल्म को लगातार समर्थन दे रहे हैं। वहीं, फिल्म रिलीज के बाद से अपने विषय के चलते विवादों में फंसी हुई है। हालांकि फिल्म को लोगों का जमकर समर्थन मिल रहा है। साथ ही लोगों को फिल्म काफी पसंद भी आ रही है, जिसके चलते कई जगह पर इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है।

विज्ञापन

Vivek Agnihotri Supported The Kerala Story Team Filmmaker Warn Them Said U Will Get Lots Of Hatred
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री ने लिखा नोट
फिल्ममेकर ने द केरल स्टोरी के समर्थन में अपने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक बड़ा सा नोट लिखा है। विवेक ने अपने पोस्ट में द केरल स्टोरी के निर्माता विपुल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और एक्ट्रेस अदा शर्मा को आगाह किया है, उन्होंने बताया है कि इस फिल्म के बाद आपकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी। फिल्ममेकर ने चेतावनी देते हुए कहा कि - प्रिय विपुल शाह और सुदीप्तो सेन और अदा खान, साथ ही द केरल स्टोरी की पूरी टीम को सबसे पहले मैं इस साहसिक प्रयास के लिए बधाई देता हूं। इसके अलावा मैं आपको एक बुरी खबर भी दे दूं कि अब आपकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी। आपको हद से ज्यादा नफरत झेलनी पड़ेगी। आपका दम घुटने लगेगा। कई बार आप भ्रमित और नाराज भी हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Vivek Agnihotri Supported The Kerala Story Team Filmmaker Warn Them Said U Will Get Lots Of Hatred
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक ने साझा की सिनेमा की बातें
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब इस चीज का एहसास है कि सिनेमा के पास बहुत पावर है जो शायद मीडिया और पॉलिटिक्स में भी नहीं है। यह एक ऐसी रियलिटी को पेश कर सकता है, सही इतिहास, संस्कृति युद्ध लड़ सकता है और नेशन के बड़े इंटरेस्ट के लिए सॉफ्ट पावर बन सकता है। भारत में इस प्रकार का सिनेमा बनाना काफी मुश्किल है, उन्होंने इसके लिए काफी कोशिश की, हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। आपको बता दें कि उन्होंने अपने इस पोस्ट में सिनेमा से जुड़ी कई बातों को साझा किया है। साथ ही उन्होंने अपने सभी विचारों को इस पोस्ट के जरिए फैंस के सामने रखा है। 

Gautam Vig: गौतम विग ने टीना दत्ता संग अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- लोगों को बहुत दिलचस्पी है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed