फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vivek agnihotri said cannes film festival is not a fashion show know about meera chopra reaction

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने सेलेब्स के कान अपीयरेंस पर किया कटाक्ष, कहा- यह फैशन शो नहीं है

Sun, 21 May 2023 03:14 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 21 May 2023 03:14 PM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री के नए ट्वीट ने एकबार फिर से तूफान खड़ा कर दिया है। नए ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 'क्या आप जानते हैं कि कान्स फिल्म फेस्टिवल फिल्मों के बारे में है?

विज्ञापन
vivek agnihotri said cannes film festival is not a fashion show know about meera chopra reaction
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विस्तार

कान फिल्म फेस्टिवल अपने पूरा शबाब पर है। कान फिल्म महोत्सव में इस साल भारतीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने अपने जलवे बिखेरे। इस दौरान फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस और उनके असिस्टेंट को लेकर ट्वीट किया था, जिसपर उनको खरी खोटी सुनने को मिली थी। अब द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक ने एक बार फिर उन सेलेब्स पर निशाना साधा है, जो इस साल के कान फिल्म फेस्टिवल में अपने स्टाइलिश अपीयरेंस से सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने हाल के ट्वीट में, उन्होंने सभी को याद दिलाया कि यह एक फिल्म महोत्सव है न कि फैशन शो।
विज्ञापन


विवेक अग्निहोत्री ने किया कटाक्ष
विवेक अग्निहोत्री के नए ट्वीट ने एकबार फिर से तूफान खड़ा कर दिया है। नए ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 'क्या आप जानते हैं कि कान्स फिल्म फेस्टिवल फिल्मों के बारे में है? मैंने सोचा कि अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह एक फैशन शो है तो शायद मुझे आपको याद दिलाना चाहिए।' विवेक अग्निहोत्री कि यह ट्वीट कई लोगों को पसंद आया, जिन्होंने उनका समर्थन किया, वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जिनको उनकी बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Cannes 2023: रेड कार्पेट पर चलने वाले पहले भारतीय उद्यमी बने अमन गुप्ता, बोले- 'गर्व महसूस हो रहा है'
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरा चोपड़ा ने दिया रिएक्शन
अभिनेता मीरा चोपड़ा जिन्होंने पिछले साल कान्स में डेब्यू किया था, उन्होंने कहा, विवेक जो कहना चाहते हैं, मैं उससे सहमत हूं। उन्होंने लिखा, 'यह बहुत दुख की बात है, मैंने वही बात कही थी जब मैं पिछले साल वहां गई थी, कि यह एक फैशन परेड बन गई है। बॉलीवुड केवल इस बारे में बात करता है कि आपने क्या पहना है और मीडिया में भी इसे इस हद तक कवर किया जाता है कि यह बहुत तनावपूर्णं हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed