फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Agnihotri Reveals The Bengal Files Was Secretly Shown To People During The Elections

ममता बनर्जी की हार के बाद विवेक अग्निहोत्री का बड़ा खुलासा, चुनाव में छिपकर लोगों को दिखाई थी ‘द बंगाल फाइल्स’

Tue, 05 May 2026 12:30 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 05 May 2026 12:30 PM IST
सार

Vivek Agnihotri: फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार के बाद एक वीडियो शेयर कर टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Vivek Agnihotri Reveals The Bengal Files Was Secretly Shown To People During The Elections
विवेक अग्निहोत्री और ममता बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बंगाल चुनाव हारने के बाद विवेक ने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि जब ममता बनर्जी सत्ता में थीं, तब उनकी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की रिलीज के दौरान उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


वीडियो शेयर कर कसा तंज 
विवेक अग्निहोत्री ने वीडियो शेयर करते हुए एक लंबा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, ‘फिर कभी नहीं। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दूं कि ममता बनर्जी ने ‘द बंगाल फाइल्स’ के रिलीज के बाद मुझे बंगाल में ‘बैन’ कर दिया था। फिल्म को सिनेमाघरों से हटा दिया गया और उन्होंने कहा था कि मुझे बंगाल में एंट्री नहीं दी जाएगी।’
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, ‘पिछले साल ‘द बंगाल फाइल्स’ को पश्चिम बंगाल में पूरी तरह बैन कर दिया गया। हमारे ट्रेलर लॉन्च को रोक दिया गया। हम पर हमले हुए और मारपीट की गई। मेरे खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गईं। मुझे बंगाल में बैन कर दिया गया। मैं गवर्नर से अपना अवॉर्ड लेने भी नहीं जा सका।’

विज्ञापन
विज्ञापन

छिपकर दिखाई लोगों को फिल्म
विवेक ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने चुनाव से पहले छिपकर लोगों को ‘द बंगाल फाइल्स’ दिखाई थी। उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन हमने हार नहीं मानी। इन चुनावों के दौरान हमने कोशिश की कि ‘द बंगाल फाइल्स’ को बंगाल में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अंडरग्राउंड तरीके से दिखाया जाए। मुझे खुशी है कि हमने हार नहीं मानी और अपने तरीके से लड़ाई लड़ी। और आखिरकार… यह ऐतिहासिक जीत मिली। बंगाल के लोगों को बधाई। अब आप बिना डर के, सिर ऊंचा करके चल सकते हैं।’

क्या ‘द बंगाल फाइल्स’ पश्चिम बंगाल में बैन हुई थी?
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने ‘द बंगाल फाइल्स’ पर कोई आधिकारिक बैन नहीं लगाया था। हालांकि, थिएटर मालिकों ने आपसी सहमति से फिल्म को नहीं दिखाने का फैसला लिया था। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि किसी भी थिएटर मालिक ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया कि उन्होंने फिल्म क्यों नहीं दिखाई।

ये भी पढ़ें- विजय की जीत पर प्रकाश राज का तीखा सवाल, पोस्ट कर पूछा- फैन पावर या पॉलिटिक्स? यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई ‘द बंगाल फाइल्स’ 1940 के दशक के बंगाल में हुए हिंसक घटनाओं पर आधारित है, खासकर 1946 के ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स के समय पर। यह फिल्म उस दौर को दिखाती है जब विचारधारा, धर्म और जिंदगी की जंग आपस में टकरा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed