फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vivek agnihotri claims pakistan ex PM Imran Khan illegally used The Kashmir Files song in protest video

Vivek Agnihotri: इमरान खान पर भड़के विवेक, द कश्मीर फाइल्स के गाने को गलत तरीके से इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

Fri, 12 May 2023 07:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 12 May 2023 07:06 PM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्रोटेस्ट वीडियो में उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का गाना अवैध तरीके से इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
vivek agnihotri claims pakistan ex PM Imran Khan illegally used The Kashmir Files song in protest video
इमरान खान, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : Social media

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गुरुवार दोपहर एक हाई प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। संकटग्रस्त पूर्व नेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी गिरफ्तारी से पहले का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्हें काफिले के साथ आते हुए देखा गया था। दिलचस्प बात यह है कि साझा किए गए पोस्ट में ऑडियो सॉन्ग 'हम देखेंगे' का इस्तेमाल किया गया है, जो पिछले साल की बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर 'द कश्मीर फाइल्स' में इस्तेमाल की गई फैज अहमद फैज की प्रसिद्ध कविता का संस्करण था। अब इस पर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने आपत्ति जताई है।

विज्ञापन

क्या है मामला
इमरान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें स्पष्ट रूप से 'हम देखेंगे' के रूप में लेबल किए गए ऑडियो के साथ स्वप्निल बंदोदकर, पल्लवी जोशी, शाजाद अली, सलमान अली, मेघना मिश्रा और अनन्या वाडकर को श्रेय दिया गया था। यह गीत पाकिस्तानी कवि और लेखक फैज अहमद फैज की प्रसिद्ध कविता का भाग है, जिसका वर्षों से विरोध प्रदर्शनों में उपयोग किया जाता रहा है।

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने किया नए प्रोजेक्ट का एलान, इस म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले विवेक
विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'इंडिक सिनेमा की ताकत देखिए। इमरान खान की पार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किए गए ऑफिसियल वीडियो में अवैध रूप से 'द कश्मीर फाइल्स' के आधिकारिक गाने का उपयोग किया गया है।'
 



Dahaad: इस साइको किलर की कहानी पर बनी वेब सीरीज ‘दहाड़’, यहां पढ़िए खूंखार कातिल की पूरी क्राइम कुंडली

विज्ञापन

क्या बोले यूजर्स 
दरअसल, 'हम देखेंगे' गाने के कई संस्करण हैं और 'द कश्मीर फाइल्स' में इस्तेमाल किया गया गीत वास्तव में फैज की संपत्ति से इसके अधिकार खरीदने के बाद बनाया गया था। हालांकि, कई अन्य ट्विटर यूजर्स ने बताया कि इंस्टाग्राम रील्स और वीडियो में गाने के कुछ हिस्सों को प्रयोग करने की अनुमति देता है। एक यूजर्स ट्वीट किया, 'इंस्टाग्राम गानों को रीलों और वीडियो में जोड़ने की अनुमति देता है। ठीक यही इमरान खान ने किया। यह कैसे अवैध है?'
 



Nawazuddin Siddiqui: कोल्ड ड्रिंक विवाद पर पहली बार खुलकर बोले नवाजुद्दीन, कहा- नहीं पहुंचनी चाहिए चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed