The Kashmiri Files: विवेक अग्निहोत्री ने साधा अनुपमा चोपड़ा पर निशाना, कहा "विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी...."
'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर पर खुलासा किया है कि वह विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा का पर्दाफाश करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीरी फाइल्स' पर विवाद गहराता जा रहा है। विवेक अपने नए ट्वीट्स में फिल्म समीक्षक और विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा पर इल्जाम लगाया है। विवेक अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का लगातार बचाव करते रहे हैं क्योंकि लोगों का एक वर्ग इसे 'प्रोपेगैंडा फिल्म' कह रहा है।
विवेक अग्निहोत्री ने अनुपमा चोपड़ा पर निशाना साधते हुए उन पर कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित उनकी फिल्म में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा, “प्रिय अनुपमा चोपड़ा , बॉलीवुड की शूर्पणखा। अगर आप में हिम्मत है तो द कश्मीरी फाइल्स को सामने आकर खराब करें। प्लीज बैकग्राउंड में रह कर इसके खिलाफ गंदी चालें चलना बंद करें। आपकी एकमात्र योग्यता यह है कि आपकी शादी एक ऐसे निर्माता से हुई है, जिसने केपी होने के बावजूद केपी की पीठ में छुरा घोंपा है।”
Dear @anupamachopra, the Shoorpanakha of Bollywood,
If you have any guts, sabotage #TheKashmirFiles openly. Pl stop playing dirty tricks from the background. Your only qualification is that you are married to a Producer who despite being a KP, stabbed KPs in their back.विज्ञापन विज्ञापन— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) February 23, 2022
इस ट्वीट के आते ही सोशल मीडिया यूजर्स इस विवाद के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं। एक यूजर ने पूछा, "क्या किया है उन्होंने ?" इसपर विवेक अग्निहोत्री ने जवाब देते हुए लिखा, "आप सभी को जल्द ही पता चल जाएगा। जल्द ही इनकी गंदी हरकतों का मैं पर्दाफाश करूंगा और उसके दो पैसे के मोहरे राहुल देसाई का भी। वह एक भिखारी है जो केवल मुफ्त बर्गर और फ्राइज़ खाने के लिए फिल्मों की समीक्षा करता है। बॉलीवुड उत्पीड़कों के खिलाफ इस जंग में मेरे साथ शामिल हों।”
You will know soon. Will expose her dirty tricks soon. And also her two penny, third rate, irrelevant pawn @ReelReptile the begging parasite who reviews films only to eat free burgers & fries. Join me in this war against Bollywood Oppressors. https://t.co/u4cEJ7seTF
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) February 23, 2022
Wow! Wow! Wow! A small but significant victory.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) February 23, 2022
A brilliant expose of @ndtv by @OpIndia_com has compelled them to delte the ‘misinformation’ & their fake propaganda against #TheKashmirFiles. More power to you @rahulroushan @UnSubtleDesi and #TeamOpIndia.
Defeat #UrbanNaxals? https://t.co/A3mfb4K6Vc pic.twitter.com/y3FEMWoLP4
बता दें अनुपमा ने निर्माता विधु विनोद चोपड़ा से शादी की है, जिन्होंने कश्मीरी पंडितों के पलायन पर 'शिकारा' नामक एक फिल्म भी बनाई थी। दर्शकों ने इस भयावह घटना की सच्ची तस्वीर देखने की उम्मीद थी, वहीं विधु विनोद चोपड़ा ने इसे एक प्रेम कहानी में बदल दिया और इस फिल्म को कश्मीरी पंडितों से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।
कंगना ने भी किया सपोर्ट
कंगना रणौत भी विवेक अग्निहोत्री के सपोर्ट में खड़ी हुईं और अपने इंस्टाग्रम पर लिखा, “मूवी माफिया की सबसे बड़ी चमची। इन्हें बेनकाब करने की जरूरत है, जो पक्षपाती हैं और ये किसी भी अथॉरिटी के लायक नहीं हैं।"
विवेक अपनी फिल्म कश्मीरी फाइल्स के लिए सभी के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो नहीं चाहते कि दुनिया तीन दशक पहले कश्मीर में हुई उस घटना की असली तस्वीर देखें। विवेक ने इससे पहले भी इतनी ही कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' का निर्देशन किया था।
'द कश्मीरी फाइल्स' में मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर जैसे बॉलीवुड के बड़े नाम मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज की जाएगी। इसका ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया है।