{"_id":"59969e874f1c1b591f8b48e8","slug":"vivegam-official-trailer-ajith-kumar-kajal-aggarwal-siva-anirudh-ravichander-tamil-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"छा गया तमिल फिल्म 'विवेगम' का ट्रेलर, एक ही दिन में मिले 6.61 मिलियन व्यूज ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
छा गया तमिल फिल्म 'विवेगम' का ट्रेलर, एक ही दिन में मिले 6.61 मिलियन व्यूज
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
ट्रेलर का एक सीन
- फोटो : Sony Music India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल की मच-अवेटेड फिल्मों में शुमार तमिल फिल्म 'विवेगम' का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। अजीत कुमार 'थाला' की फिल्म विवेगम के ट्रेलर को रिलीज हुए सिर्फ एक ही दिन हुआ हैं, पर इसने 6.61 मिलियन व्यूअरशिप का आंकड़ा पार कर लिया है। महज एक ही दिन में किसी फिल्म के ट्रेलर के दिखने का ये नया रिकॉर्ड है। खास बात ये है कि फिल्म तमिल भाषा में है, पर इसका इंतजार पूरे हिंदुस्तान में हो रहा है। हो भी क्यों न, फिल्म 'थाला' की जो है। थाला का मतलब होता है बॉस, और वाकई अजीत कुमार तमिल फिल्मों के थाला ही हैं, जो विवेगम का ट्रेलर साबित भी कर रहा है।
विवेगम में तमिल सुपरस्टार अजीत धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस में दिख रहे हैं। ये उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसमें वो इंटरनेशनल स्पाई के तौर पर दिख रहे हैं। ये फिल्म मिशन इम्पॉसिबल और जेम्स बॉन्ड जैसी सिरीज की फिल्मों को टक्कर दे रही है। इसके वीएफएक्स शानदार दिख रहे हैं। विवेगम का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा है।
Vivegam Trailer: फिल्म में दिखेगा अजीत और विवेक का धमाकेदार एक्शन
विज्ञापन
विवेगम एक स्पाई-एक्शन फिल्म है जिसमें अजीत इंटरनेशनल स्पाई के रोल में हैं। फिल्म में उनकी पत्नी काजल अग्रवाल बनी हैं। ट्रेलर में दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने लायक है। विवेगम में अक्षरा हासन और विवेक ओबराय भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। विवेक बॉलीवुड फिल्मों के चहेते विलेन तो बन ही चुके हैं, अब इस फिल्म से वो तमिल फिल्मों में डेब्यू कर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं।
‘विवेगम’ को सेंसर बोर्ड ने दिया 'U' सर्टिफिकेट, कोई कट नहीं
लोगों को विवेगम का ट्रेलर इतना पसंद आ रहा है कि महज एक ही दिन में इसके व्यूअरशिप का आंकड़ा 6.61 मिलियन को पार कर गया है। आप भी देखें...