आ पहुंचा स्टेज का नया सिंगिंग स्टार, विशाल मिश्रा ने अपनी पहली ही LIVE परफॉर्मेंस से लूट ली महफिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म सांड की आंख, कबीर सिंह, नोटबुक, वीरे दी वेडिंग, करीब करीब सिंगल, रेस 3 और मुन्ना माईकल जैसी फिल्मों में अपने संगीत और गायन से खास पहचान बना चुके विशाल मिश्रा लगातार अपने काम से लोगों की प्रशंसा बटोर रहे हैं।
विशाल इससे पहले भी कुछ संगीत कार्यक्रमों का हिस्सा रह चुके हैं लेकिन उनका अपना ये पहला लाइव शो रहा। विशाल ने मुंबई में अपना पहला सार्वजिनक संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जहां बड़ी तादाद में लोग अपने चहेते गायक को सुनने पहुंचे।
विशाल को मायानगरी से शहर के निवासियों से जो प्यार मिला उससे वह काफी खुश हुए। दरअसल विशाल का मानना है कि इंडस्ट्री में शोहरत हासिल करने में उन्हें मुंबई ने बहुत मदद की है।
विशाल कहते हैं, 'मैं मुंबई से प्यार करता हूं। इस जगह ने मुझे मेरी पहचान दी है और यही वह जगह है जहां से मैं काम करता हूं। मेरा यहां एक बड़ा प्रशंसक आधार है और मैं मुंबई के दर्शकों के लिए बहुत उत्साहित था। मुझे खुशी है कि लोग इस कार्यक्रम के बड़े पैमाने पर सहभागी हुए और सबने इसका लुफ्त उठाया।'
कार्यक्रम में विशाल ने दो घंटे तक परफॉर्मेंस दी जिसमें उन्होंने अपने कुछ हिट गानों के अलावा 50 के दशक से लेकर आज तक के फीचर गानों की एक विशेष मेडली सहित कुछ और शानदार गाने गाये ।
विशाल मिश्रा ने साल 2012 में लखनऊ में हुए भारत की शान रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्हें मुंबई जाने का मौका मिला। यहां उनकी सबसे पहली मुलाकात म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित से हुई जहां उन्हें नया प्लेटफार्म मिला और शोरगुल फिल्म में गाने का मौका मिला।
पढ़ें: सैफ अली खान ने पहली पत्नी अमृता को दिया इस बात का श्रेय, बोले- 'एक वही थीं जो...'